×

Sitapur News: मुलायम सिंह यादव के करीबी सीतापुर के पूर्व विधायक रामपाल यादव का निधन

Sitapur News: रामपाल यादव वर्ष 2002 और 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर विधायक बने थे। विधायक बनने के बाद मुलायम सिंह यादव के साथ करीबी बढ़ गई थी। उन्हें शिलपाल यादव का भी करीबी माना जाता था।

Anant Shukla
Published on: 29 Aug 2023 1:49 PM GMT
Sitapur News: मुलायम सिंह यादव के करीबी सीतापुर के पूर्व विधायक रामपाल यादव का निधन
X
Former Sitapur MLA Rampal Yadav (Photo-Social Media)

Sitapur News: सीतापुर बिसवां के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी नेता रामपाल यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बिमार चल रहे थे। उन्होंने मेदान्ता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह किडनी, शुगर और दिल की बीमारी जूझ रहे थे। निधन की खबर सुनते ही सपा कार्यकर्ता उनके आवास पर जुटना शुरू हो गए। रामपाल यादव के शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव भानपुर में रखा गया है।

रामपाल यादव वर्ष 2002 और 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर विधायक बने थे। विधायक बनने के बाद मुलायम सिंह यादव के साथ करीबी बढ़ गई थी। उन्हें शिलपाल यादव का भी करीबी माना जाता था। 2012 में सपा सरकार बनने के बाद रामपाल का सरकार में कद बढ़ा था। लेकिन शिवपाल और अखिलेश के रिश्तों में दरार पड़ने के बाद उनका प्रभाव कम होता गया। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।

2024 में सपा को जिताने की मिली थी जिम्मेदारी

हाल हीम रामपाल दोबारा सपा में शामिल हुए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि एक बार फिर सपा सीतापुर में मजबूत हो गई है। अखिलेश यादव नें उन्हें सीतापुर में पार्टी का लोकसभा प्रभारी भी बनाया था। इसके अलावां उन्हें 2024 में पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रामपाल के घर पर उनकी पत्नी शांति देवी, बड़े बेटे जितेंद्र यादव, छोटे बेटे रामेंद्र यादव हैं। पत्नी शांति देवी बिसवां की ब्लॉक प्रमुख हैं।

अखिलेश यादव नें शोक व्यक्त किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीतापुर के बिसवा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामपाल यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है। रामपाल यादव का मेदांता अस्पताल में निधन हुआ। वह सीतापुर और आसपास के जिलों में काफी लोकप्रिय रहे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को भारी क्षति हुई है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story