×

Sitapur पहुंचे राजस्थान CM भजन लाल शर्मा, BJP कार्यकर्ताओं को दिया 'जीत का मंत्र'

CM Bhajanlal Sharma in Sitapur: राजस्थान सीएम ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता, राष्ट्र का कार्यकर्ता है। पार्टी कार्यकर्ता का व्यक्तिगत कोई लाभ नहीं है।'

Sami Ahmed
Report Sami Ahmed
Published on: 23 Feb 2024 12:45 PM GMT
CM Bhajanlal Sharma in Sitapur
X

सीतापुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Social Media)

Sitapur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) शुक्रवार (23 फरवरी) को सीतापुर पहुंचे। यहां बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। सीएम भजन लाल शर्मा ने सबसे पहले नैमिषारण्य पहुंचकर मां ललिता देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। साथ ही, नैमिषारण्य के साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

इसके बाद सीतापुर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में क्लस्टर की बैठक का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यहां पार्टी से जुड़े 5 लोकसभा क्षेत्रों- सीतापुर सदर, मिश्रिख ,हरदोई, धौरहरा, लखीमपुर के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारी को संबोधित किया। साथ ही, संगठन स्तर पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CM भजनलाल शर्मा- केवल राष्ट्र उत्थान के लिए काम करते हैं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खैराबाद स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता, राष्ट्र का कार्यकर्ता है। पार्टी कार्यकर्ता का व्यक्तिगत कोई लाभ नहीं है। वह केवल राष्ट्र के उत्थान के लिए, हमारी पार्टी की ओर से 24 घंटे काम करती है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय से लेकर वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्र के लिए किया जा रहे कार्यों का बखान किया।'


अबकी बार,..फिर मोदी सरकार

राजस्थान सीएम ने अपने जीवन संघर्ष के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए पार्टी के लिए समर्पण भाव रखा। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। पुनः भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचना है।'

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

भजनलाल शर्मा ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार द्वारा प्रबुद्ध वर्ग को दिए गए सम्मान के विषय में विस्तार से चर्चा की। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का संचालन जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लस्टर प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री जेपीएस राठौर, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु, राज्य मंत्री सुरेश राही, प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह‌, सांसद राजेश वर्मा, सांसद अशोक रावत तथा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story