×

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले - बीजेपी पुलिस को बता रही चोर

Sitapur News: सपा अध्यक्ष ने कानपुर में पुलिस द्वारा ज्वैलरी चोरी करने के मामलें में कहा कि दुख इस बात का है कि पुलिस को चोर कहा जा रहा है। चोरी की ज्वैलरी भी पुलिस के यहां पुलिस बरामद कर रही है।

Durgesh Bhatt
Published on: 9 Jun 2023 5:19 PM GMT (Updated on: 9 Jun 2023 5:26 PM GMT)

Sitapur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होनें कहा नैमिषारण्य की धरती असुरों के संघार के लिए जानी जाती है। असुर वही है जो अत्याचार करते है, नैमिषारण्य में ऐसा कवच है जहां असुरों को भी आने की अनुमति नही हैं। सपा अध्यक्ष ने कानपुर में पुलिस द्वारा ज्वैलरी चोरी करने के मामलें में कहा कि दुख इस बात का है कि पुलिस को चोर कहा जा रहा है। चोरी की ज्वैलरी भी पुलिस के यहां पुलिस बरामद कर रही है। जेल में हत्या,कोर्ट में हत्या,पुलिस कस्टडी में हत्या क्या ये लॉ एंड आर्डर है। पुलिस को ऐसा बनाने वाली अगर कोई है तो वह बीजेपी है। डिप्टी सीएम मीडिया के सवालों पर जवाब देने से भाग रहे है।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story