×

Sitapur News:जिला कारागार में बंद महिला बंदी ने इंग्लिश राइटर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में एक महिला बंदी ने इंग्लिश राइटर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला बंदी ने इंग्लिश राइटर पर मुकदमा भी दर्ज करवाया है।

Sami Ahmed
Report Sami Ahmed
Published on: 30 Jan 2024 10:23 AM GMT
Sitapur News:जिला कारागार में बंद महिला बंदी ने इंग्लिश राइटर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
X

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में एक महिला बंदी ने इंग्लिश राइटर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला बंदी ने इंग्लिश राइटर पर मुकदमा भी दर्ज करवाया है। महिला बंदी ने जेल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उसका कहना है कि जेल के उच्च अधिकारियों को घटना की पूरी जानकारी दिए जाने के बाद भी उन्होंने इंग्लिश राइटर पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इंग्लिश राइटर ने पीड़ित महिला बंदी को किसी भी प्रकार की कार्रवाई किए जाने पर पिटाई किए जाने की धमकी भी दी है।

महिला ने कहा मेरी जान को खतरा है

महिला बंदी ने इंग्लिश राइटर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला बंदी ने कहा है की उसकी जान को जेल में खतरा है। महिला बंदी हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है। अब देखना है कि डिप्टी जेलर विजय लक्ष्मी के ऊपर लगे आरोपों की तरह महिला बंदी के आरोप भी कहीं जेल की सलाखों में दब कर न रह जाए।

यह है मामला

महिला बंदी ने इंग्लिश राइटर संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि वह जब 5 दिसंबर 2023 को पुलिस वाहन से जिला कारागार से पेशी पर जा रही थी। वाहन में महिला व पुरुष बंदी दोनों सवार थे। जिसमें इंग्लिश राइटर संदीप भी मौजूद था। रास्ते में इंग्लिश राइटर संदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ की साथ ही उनसे अश्लील हरकत भी करने लगा। महिला बंदी का आरोप है की जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो संदीप उसके साथ अभद्रता से बात करने लगा।

इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी अमन सिंह का कहना है कि पिछले महीने उच्च अधिकारियों के द्वारा जब जेल का निरीक्षण किया जा रहा था। उस दौरान जेल में ही बंद एक महिला बंदी के द्वारा एक प्रार्थना पत्र जिला जज को दिया गया था। जिसमें उसके द्वारा यह आरोप लगाए गए थे कि पुरुष बंदी के द्वारा उस पर छींटाकशी की जाती है और अभद्र कमेंट पास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर जिला जज ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जेल के अधिकारियों को जांच के लिए आदेश दिया था। जिसके बाद थाना नगर कोतवाली में पुरुष बंदी के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story