Sitapur News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने गए जलशक्ति मंत्री के काफिले को ग्रामीणों ने रोका, बताई अपनी समस्याएं

Sitapur News : प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सीतापुर जनपद की लहरपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और बाढ़ के हालात का भी जायजा लिया।

Sami Ahmed
Report Sami Ahmed
Published on: 18 July 2024 11:40 AM GMT
Sitapur News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने गए जलशक्ति मंत्री के काफिले को ग्रामीणों ने रोका, बताई अपनी समस्याएं
X

Sitapur News : प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सीतापुर जनपद की लहरपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और बाढ़ के हालात का भी जायजा लिया। बता दें कि जब वह बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा गए तो ग्रामीणों ने उनके काफिले को रोक लिया और अपनी समस्याएं बताई। इस दौरान उन्होंने बांध कटान को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

जल शक्तिमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जो हमारी परियोजनाएं चल रही है, वह सभी लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार बाढ़ जल्दी आ गई है। कुछ जनपदों में तबाही मचाई है, अब शांत हुआ है। अधिकांश उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में बाढ़ आती है। इस बार जुलाई में आ गई है। नेपाल और उत्तराखंड में बारिश होने के कारण जल्दी बाढ़ आ गई है। मंत्री जलशक्ति स्वतंत्र देव सिंह ने लहरपुर क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित गांव मुंशियाना स्थिति सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे शारदा नदी बंधे का निरीक्षण किया। ग्रामवासियों द्वारा मंत्री को बंधा निर्माण से संबंधित कार्यो से अवगत कराया गया।

ग्रामीणों को दिया मदद का आश्वासन

मंत्री ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि आपको व आपके गांव को बचाना हमारी व हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री जी ने ग्रामवासियों से कहा कि आज योगी सरकार है तो आप लोग बिना किसी डर के हमसे अपनी बात रख पा रहे हैं। समाजवादी सरकार में आप सब की बोलने की हिम्मत नहीं पड़ती थी। इसलिए आप सब लोग आश्वस्त रहो। यहां सिचाई विभाग द्वारा आपके गांव को बचाने के लिए सभी कार्यवाही व मदद की जाएगी।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

मंत्री ने स्थानीय लोगों से अपील किया कि आप लोग नशे के सेवन से बचें और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को निर्देशित कर दिया है कि बाढ़ से संबंधित सभी सभी तैयारियों, बचाव व राहत सामग्री आदि का वितरण हर जरूरतमंद तक समय से उपलब्ध करा दिया जाए।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story