×

मां के साथ शिवचर्चा पर गई छह साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर

Admin
Published on: 8 March 2016 3:32 PM IST
मां के साथ शिवचर्चा पर गई छह साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर
X

बलिया: महाशिवरात्रि के पर्व के मौके पर एक छह साल की दलित मासूम से रेप होने की घटना सामने आई है। मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्ताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

-यह मामला बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र की है।

-एक मां अपनी छह महीने की मासूम के साथ महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शिवचर्चा कार्यक्रम में भाग लेने गई थी।

-रात करीब 8.30 बजे एक अज्ञात युवक मासूम को खाना खिलाने के बहाने पास में ही स्थित हाता में ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

-घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

क्या कहना है पुलिस का

-थानाध्यक्ष नन्हे राम सरोज ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

-भारतीय दण्ड विधान की बलात्कार और पॉस्को एक्ट की धारा 3/4 में नामजद मुकदमा लिखा गया है।

-पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।



Admin

Admin

Next Story