×

स्मार्ट सिटी: अब भारी भरकम वॉटर टैक्स की तैयारी

Manali Rastogi
Published on: 13 Sep 2018 8:00 AM GMT
स्मार्ट सिटी: अब भारी भरकम वॉटर टैक्स की तैयारी
X

सहारनपुर: स्मार्ट सिटी में शहरवासियों को अब एक और झटका लगने वाला है। शहरवासियों को पानी के लिए जेब ढीली करनी पड़ सकती है। नगर निगम ने जलकर के साथ साथ जलमुल्य वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका एक प्रस्ताव कार्यकारिणी की बैठक में रखा गया था। हालांकि अभी इस प्रस्ताव को पास नहीं किया गया, लेकिन शासन के निर्देश पर जल्द ही यह प्रस्ताव लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ऐसे लोगों पर मुझे दया आती है…

वर्तमान समय में सहारनपुर में जलमूल्य की दरें लागू नहीं हैं। पिछले 20 सालों से महानगर में सीवर कर और जलकर ही वसूला जा रहा है। 2016 में तत्कालीन महाप्रबंधक ने जल मूल्य के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके बाद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने के बाद जलमूल्य को लेकर कई बार शासन से निर्देश मिलें है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी गलाने वाली सराफा कारोबारी और सुनार भी आए प्रदूषण के दायरे में

स्मार्ट सिटी को लेकर होने वाली बैठकों में जलमूल्य की दरों के बारे में जानकारी मांगी जाती हैं, लेकिन सहारनपुर में जलमूल्य की दरें लागू ही नहीं है। जबकि अन्य सभी शहरों में जलमूल्य लागू हैं। शासन के निर्देश पर जलकल विभाग ने जलमूल्य का प्रस्ताव तैयार किया था। जलमूल्य को जलकर के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर तय किया जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

बुधवार हो हुई कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, बैठक में इस प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कार्यकारिणी के तीन सदस्यों की समिति बनाई गई है। जो जलमूल्य के प्रस्ताव पर विचार करेगी।

नगर निगम के महापौर संजीव वालिया का कहना है कि प्रस्ताव कार्यकारिणी में रखा गया था। प्रस्ताव को अभी स्थगित कर दिया गया है। प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कार्यकारिणी के तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। विचार विमर्श होने के बाद ही जलमूल्य की दरों को लागू किया जाएगा।

जलकर का वार्षिक मूल्यांकन प्रस्तावित जलमूल्य

0-360 रुपये तक शून्य

361 से 1000रुपये तक 900

1001 से 2000रुपये तक 1200

2001 से 3000रुपये तक 1500

3001 से 4000रुपये तक 1800

4001 से 5000रुपये तक 2200

5001 से 8000रुपये तक 2400

आठ हजार रुपये से अधिक 2800

सरकारी अर्द्धसरकारी आवास के लिए 1200

सरकारी कार्यालयों के लिए 2400

होटल, रेस्ट्रोरेंट, ढाबा आदि पर 5000

काल्ड स्टोरेज आईस फैक्ट्री वाहन 7200

सर्विस सेंटर हॉल, हॉस्पिटल, तीन सितारा होटल 12000

पांच सितारा होटल 24000

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story