×

11 साल पहले सांप के काटने से हुई थी मौत, अचानक जब लौटा बच्चा, तो दंग रह गए लोग

By
Published on: 17 April 2017 10:25 AM GMT
11 साल पहले सांप के काटने से हुई थी मौत, अचानक जब लौटा बच्चा, तो दंग रह गए लोग
X

बुलंदशहर: एक बच्चा जिसकी मौत 11 साल पहले हो गई थी, वह अपने घर वापिस लौट आया है। जी हां, यह कोई फिल्म की कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। 11 साल पहले दीपक को सांप ने काट लिया था। सांप के काटने से दीपक की मौत हो गई थी, लेकिन वह अपने घर लौट आया हैं। 11 साल बाद उसे देखकर सब अचंभित रह गए और जिसने भी यह कहानी सुनी, वह उसे देखने के लिए पहुंच गया। युवक के वापस अपने की सूचना पाकर उसके घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

कहां का है यह पूरा मामला

मामला बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माता घाट स्थित पिन्नीनगर का है। पिन्नीनगर निवासी पदम सिंह के नौ वर्षीय पुत्र दीपक को 6 जुलाई 2006 को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसका इलाज कराया, लेकिन वह जीवित नहीं हो सका। परिजनों ने दीपक को मृत समझकर अवंतिका देवी घाट पर गंगा में बहा दिया।

11 साल बाद अचानक वह हो गया, जिसकी किसी न उम्मीद तक नहीं की थी। 11 साल बाद दीपक एक सपेरे के साथ खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला माता घाट स्थित पिन्नीनगर में सांप का खेल दिखाने पहुंच गया। इस दौरान उसके भाई राजू और ताऊ खेमा ने उसे पहचान लिया। जिसकी जानकारी दीपक के पिता पदम सिंह और मां राजेश को हुई, तो उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिस पर उन्होंने अपने लाडले को सीने से लगा लिया।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है सपेरे का

क्या कहना है सपेरे का

इस दौरान उनके साथ पहुंचे सपेरे श्यामनाथ ने बताया कि वह अवंतिका देवी घाट के किनारे ही मिला था। निकालने के दौरान उसमें सांस थी। जिस पर श्यामनाथ ने उसका इलाज किया और वह जीवित हो गया, लेकिन उसकी याददाश्त चली गई थी। जिसके बाद उसका सपेरों के साथ धीरे-धीरे साल दर साल गुजरता गया। अब भी दीपक को अपनी पुरानी जिदंगी के विषय में याद नहीं है।

सपेरे श्यामनाथ ने बताया कि उन्होंने कोई गांठ बांधकर रखी हुई है। उनका दावा है कि जिसे खोलने के बाद दीपक को अपनी पुरानी जिदंगी के विषय में सबकुछ याद आ जाएगा। दीपक के घर लौटने के बाद उसके परिजनों में खुशी की लहर है। सपेरे ने भी दीपक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 11 साल बाद जिंदा लौटने के विषय में जानकारी होने के बाद दीपक को देखने वाले का तांता लगा हुआ है।

Next Story