×

सोशल मीडिया: CM अखिलेश आगे, केशव अपडेट, निर्मल-राजभर सबसे पीछे

By
Published on: 5 May 2016 10:45 AM GMT
सोशल मीडिया: CM अखिलेश आगे, केशव अपडेट, निर्मल-राजभर सबसे पीछे
X

लखनऊ: पिछले कुछ सालों से चुनावी हार-जीत में सोशल मीडिया का रोल भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अब जनता का एक बड़ा तबका सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों से सवाल करने लगा है साथ ही लोग अपनी राय का इजहार भी कर रहे हैं।

जानकारों के मुताबिक मौजूदा दौर में सोशल मीडिया पर नेताओं की सक्रियता उनकी चुनावी तैयारियां भी बयां करती है। जिसमें बतौर सपा स्टेट प्रसीडेंट ​अखिलेश यादव सबसे आगे हैं। जबकि बीजेपी स्टेट प्रसीडेंट केशव प्रसाद मौर्या, कांग्रेस के डॉ. निर्मल खत्री और बीएसपी के राम अचल राजभर फिट नहीं हैं।

अखिलेश के ट्विटर पर एक मिलियन फॉलोवर

-सीएम अखिलेश यादव के ट्विटर एकाउंट पर फॉलोवर की संख्या एक मिलियन पार कर गई है।

-जुलाई 2009 में इन्होंने ट्विटर एकाउंट क्रिएट किया था।

-सीएम अखिलेश यादव के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 26 लाख 31 हजार 3 सौ 79 लाइक हैं।

akhilesh-yadav-twitter

-हालांकि अखिलेश आमतौर पर ऑफिशियल ब्लॉगिंग साइट @CMOfficeUP का इस्तेमाल करते हैं, जिसके एक लाख फॉलोवर हैं।

-सीएम अखिलेश के ट्विटर पर 689 ट्वीट और 37 लाइक हैं।

-सीएम ट्वीटर पर 13 लोगों को फॉलो करते हैं।

केशव मौर्या अपना हर कार्यक्रम फेसबुक पर करते हैं अपडेट

-बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट केशव प्रसाद मौर्या फेसबुक पर अपने हर कार्यक्रम को अपडेट करते हैं।

-फूलपुर से एमपी केशव मौर्या के फेसबुक पेज पर 19,846 लाइक हैं।

-इन्होने जुलाई 2013 को ट्विटर एकाउंट क्रिएट किया था।

-केशव के फेसबुक पर 39,725 फॉलोवर और 5 हजार फ्रेंड हैं।

bjp-up-president-twitter

-गूगल प्लस पर इनके 139 फॉलोवर हैं।

-मौर्या के ट्विटर एकाउंट पर 2,019 फॉलोवर हैं।

-जिसमें 3,597 ट्वीट और 16 लाइक हैं।

-मौर्या 323 लोगों को फॉलो भी करते हैं।

निर्मल खत्री के ट्विटर पर 219 फॉलोवर

-कांग्रेस स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. निर्मल खत्री की वेबसाइट https://drnirmalkhatri.com/ है।

-खत्री के फेसबुक पेज पर 18,818 लाइक हैं।

-इनके ट्विटर एकाउंट पर 219 फॉलोवर हैं।

nirmal-khatri-twitter

-यह एकाउंट 11 नवंबर 2015 के बाद से अपडेट नहीं हुआ है।

-अभी तक इन्होंने सिर्फ एक ट्वीट किया है।

-जबकि 4 लोगों को यह फॉलो कर रहे हैं।

-इनमें दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी और कांग्रेस के ऑफिस का एकाउंट है।

बीएसपी स्टेट प्रेसिडेंट के हैं 197 फॉलोवर

-मिशन 2017 को लेकर अभी से ही सभी दलों ने सोशल मीडिया में अपने चुनावी घोड़े छोड़ दिए हैं जो उनके एजेंडे को इस प्लेटफार्म के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

ram-achal-rajbhar-twitter

-इस दौड़ में बीएसपी स्टेट प्रेसिडेंट राम अचल राजभर सबसे पीछे हैं।

-इनके फेसबुक पेज पर 1,556 लाइक हैं।

-ट्विटर एकाउंट पर सिर्फ 197 फॉलोवर हैं।

-इन्होनें 136 ट्वीट किए हैं और यह 18 लोगों को फॉलो करते हैं।

Next Story