×

गुरमीत की कथित बेटी हनीप्रीत की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख का इनाम!

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की कथित बेटी की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार (21 सितंबर) एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया। साथ ही कथित बेटी के वांटेड लिखे पोस्टर को कचहरी परिसर और कलेक्ट्रेट परिसर मे लगाए गए हैं। यह इनाम शाहजहांपुर में जाने-माने समाज सेवक फकीरे लाल भोजवाल ने रखा है।

priyankajoshi
Published on: 21 Sep 2017 10:29 AM GMT
गुरमीत की कथित बेटी हनीप्रीत की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख का इनाम!
X

शाहजहांपुर : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की कथित बेटी की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार (21 सितंबर) को एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही कथित बेटी के वांटेड लिखे पोस्टर को कचहरी परिसर और कलेक्ट्रेट परिसर मे लगाए गए हैं। यह इनाम शाहजहांपुर में जाने-माने समाज सेवक फकीरे लाल भोजवाल ने रखा है।

समाज सेवक कहना है कि जो शख्स 'वांटेड' हनीप्रीत सिंह की पुख्ता सूचना देगा उसे एक लाख रुपए का इनाम मेरी तरफ से दिया जाएगा। सूचना देने वाला शख्स इनाम की राशि चाहे चेक या नगद ले सकता है। इसके साथ ही समाज सेवक गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गया है।

दरअसल आज देश मे चर्चा है तो बस डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की कथित बेटी की। राम रहीम तो जेल की सलाखों के पीछे जा चुका है। अब उनकी कथित बेटी की बारी है जिसको पुलिस लगातार ढूंढने का प्रयास कर रही है,लेकिन कामयाबी नही मिल रही है।

रिश्ते को किया कलंकित

इस दौरान कचहरी परिसर और कलेक्ट्रेट परिसर मे फरार चल रही हनीप्रीत सिंह के पोस्टर लगा दिए गए है जिस पर लिखा है कि वांटेड, सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम। उनका कहना है कि ऐसे बाबाओं ने देश का नाम खराब कर दिया है। इन बाबाओं की जगह जेल की सलाखों के पीछे है। उनका कहना है कि राम रहीम की कथित बेटी ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित किया है, उसकी गिरफ्तारी जरूरी है।

क्या कहना है समाज सेवक का?

दरअसल, समाज सेवक फकीरे लाल भोजवाल का कहना है कि सबसे पहले राम रहीम के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी। लेकिन उनकी आवाज उठाने का कोई फायदा नही हुआ था। राम रहीम को अपनी करनी की सजा मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई दिन से राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत सिंह फरार चल रही है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अब उन्होंने हनीप्रीत सिंह के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम रखा है। उनका कहना है कि जो शख्स हनीप्रीत सिंह की पुख्ता सूचना देगा उसको वह एक लाख रुपए का इनाम देंगे। सूचना देने वाला शख्स जैसे चाहे हमसे इनाम ले सकता है।' फकीरे लाल भोजवाल हनी प्रीत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story