×

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। दरअसल ने एक अनियंत्रित पिकप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पिकप की चपेट में आने से महिला और उसके बच्चे की मौत पर ही मौत हो गई।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Feb 2019 11:16 AM GMT
पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। दरअसल ने एक अनियंत्रित पिकप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पिकप की चपेट में आने से महिला और उसके बच्चे की मौत पर ही मौत हो गई। मां और बेटे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी। तभी महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित नर्वल मोड़ पर एक अनियंत्रित पिकप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। फतेहपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार बहन सुमन और भांजे अर्पित को लेकर बाइक से कानपुर की तरफ आ रहे थे।

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में माया-अखिलेश ने बांटी सीटें, देखें लिस्ट

इस हादसे में सुमन और तीन साल के बेटे अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पिकप चालक मौके से फरार हो गया। वही अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें.....आशुतोष की तस्वीरों में देखिए आवास विकास मुख्यालय पर भूतपूर्व सैनिकों का धरना

घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों हंगामा किया। बच्चे की मौत को देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कराया।

यह भी पढ़ें.....मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जवानों को श्रीनगर से आने और जाने के लिए मिलेगी प्लेन की सुविधा

महाराजपुर थानाध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा के मुताबिक मैजिक और बाइक की भिडंत हुई है जिसमे मां बेटे की मौत हुई है। वहीं बाइक चालक घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मृतका के परिवार को घटना की सूचना दी गई है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story