×

इटावा : ससुराल में नहीं मिली पत्नी, पति ने सास-ससुर पर कर दिया हमला, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपने सास-ससुर पर कटारी से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आरोपी हमला कर मौके से फरार हो गया।

Priya Panwar
Newstrack Priya Panwar
Published on: 4 July 2021 7:52 AM GMT
इटावा : ससुराल में नहीं मिली पत्नी, पति ने सास-ससुर पर कर दिया हमला, अस्पताल में भर्ती
X
प्रतिकात्मक तस्वीर 

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपने सास-ससुर पर कटारी से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आरोपी हमला कर मौके से फरार हो गया। युवक ने यह हमला इसलिए किया क्योंकि जब वह अपने ससुराल पहुंचा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। वह गुस्से से आग बबूला हो गया और युवती के माता-पिता पर गुस्सा उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। यहां बारेलाल राजपूत और उनकी पत्नी भूरा देवी अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों की दो बेटियां हैं, जिसमें बड़ी बेटी प्रीति और छोटी बेटी श्रुति है। उनकी छोटी बेटी के पति कमलेश का उसके परिजनों ने घर से निकाल दिया था। ऐसे में वह अपनी ससुराल के पास ही एक घर में रहता है। कमलेश और श्रुति का एक ढाई साल का बेटा भी है। कमलेश मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है। जब वह शनिवार को अपने घर काम से लौटा तो उसकी पत्नी उसे वहां नहीं मिली। उसे लगा कि जब उसकी पत्नी यहां नहीं है तो वह अपने घर गई होगी। इसके बाद वह अपने ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने जीजी के घर गई है। यह बात सुनते ही वह गुस्से में आ गया।

गुस्से में यह भी भूल गया कि वह क्या कर रहा है। उसने अपनी सास भूरी देवी पर हमला कर दिया। जब उसके ससुर ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तो उसने बारेलाल पर भी कटारी से हमला कर दिया और फिर फरार हो गया। इस हमले से दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से भूरा देवी को उपचार के लिए सैफई रेफर कर दिया गया। बारेलाल ने थाना सिविल लाइन में अपने दामाद कमलेश के खिलाफ शिकायत दी है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कमलेश के घर पर उसे पकड़ने के लिए दबिश दी गई थी, मगर वह वहां से फरार हो गया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Priya Panwar

Priya Panwar

Next Story