×

फिरोजाबाद में बैंक कैशियर के बेटे का अपहरण, 30 लाख फिरौती मांगी

थाना शिकोहाबाद इलाके में रहने वालर बैंक केशियर के बेटे रजत यादव का रात 10 बजे अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने परिवार से 30 लाख रुपए  फिरौती की मांग की है।

priyankajoshi
Published on: 27 Aug 2017 11:22 AM GMT
फिरोजाबाद में बैंक कैशियर के बेटे का अपहरण, 30 लाख फिरौती मांगी
X

फिरोजाबाद : थाना शिकोहाबाद इलाके में रहने वाले बैंक कैशियर के बेटे रजत यादव का रात 10 बजे अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने परिवार से 30 लाख रुपए फिरौती की मांग की।

जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। रजत यादव नगर के जॉर्जियस अकेडमी का इंटरमीडिएट का छात्र है।

क्या है मामला?

यह मामला फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद के शंकरपुरी का है। जहां शनिवार रात को सेंट्रल बैंक के केशियर रजत यादव का अपहरणकर्ताओ ने किडनैप कर लिया। पिता का कहना है कि रजत यादव रात 10 बजे कपड़े प्रेस के लिए देने जा रहा था। काफी देर तक जब रजत वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना के कुछ घंटे बाद अपहरणकर्ताओं का कॉल आया और 30 लाख फिरौती की मांग की है और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है। साथ ही रजत यादव की बरामदी के लिए स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) पुलिस के साथ कई थाना पुलिस लगा दिया है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story