UP News : सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, कहा- अधिकारी नहीं सुनते

UP News : उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने शुक्रवार को अपने पद से इसतीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बात नहीं सुनते हैं। इसके साथ उन्होंने अन्य कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

Rajnish Verma
Published on: 19 July 2024 1:42 PM GMT (Updated on: 19 July 2024 2:03 PM GMT)
UP News : सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, कहा-  अधिकारी नहीं सुनते
X

UP News : लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद से ही उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां जारी खींचतान अब नेताओं के इस्तीफे तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने शुक्रवार को अपने पद से इसतीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बात नहीं सुनते हैं। इसके साथ उन्होंने अन्य कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बता दें कि सोनम किन्नर इससे पहले समाजवादी पार्टी में थीं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अपनी ही सरकार और अधिकारी व कर्मचारी पर आरोप लगा रहे हैं। सोनम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी कार्यकर्ताओं की बात को नहीं सुनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किन्नर कल्याण बोर्ड को फंड भी नहीं दिया जाता है।

हार की ली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) सोनम चिश्ती ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा कि वर्तमान में हुए सामान्य लोकसभा चुनाव - 2024 में भारतीय जनता पार्टी का विभिन्न जनपदों / लोकसभा क्षेत्रों के आए परिणामों व प्रदर्शन से आहत होकर हार की जिम्मेदारी लेती हूं और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहते हुए जनता के बीच में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में असफल रही हूं। इस कारण अपनी अन्तर्रात्मा से व्यथित होकर सरकारी पद से त्याग पत्र दे रही हूं। उन्होंने आगे लिखा, मैं भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन में कार्य करती रहूंगी एवं संगठन की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगी।


पहले भी अधिकारियों पर लगा चुकी हैं आरोप

गौरतलब है कि सोन्नम किन्नर इससे पहले कहा था कि सरकार से बड़ा संगठन है। वह पहले भी सरकार के सरकारी अधिकारियों पर आरोप लगा चुकी हैं। बीते दिनों उन्होंने योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर भी सवाल उठाया था।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story