Sonbhadra: आश्रम से 18 बच्चों को लेकर लापता हो गया केयरटेकर, 12 घंटे बाद बरामदगी, यह पूरा मामला

Sonbhadra News: चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट स्थित गुरुकृपा आश्रम में पठन-पाठन के लिए रखे गए 18 बच्चों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 14 Sep 2022 12:54 PM GMT
Sonbhadra News
X

बच्चों की काल्पनिक न्यूज (सोशल मीडिया)

Sonbhadra News Today: चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट स्थित गुरुकृपा आश्रम में पठन-पाठन के लिए रखे गए 18 बच्चों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। आश्रम के लोगों के साथ ही पुलिस टीम घंटों परेशान रही। 12 घंटे बाद जाकर बच्चे सकुशल बरामद हुए। तब जाकर आश्रम ओर बच्चों के परिवार वालों ने राहत की सांस ली। सभी बच्चों को उनके परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं आरोपी से इसको लेकर पूछताछ जारी है। चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट के पास गुरुकृपा आश्रम का संचालन होता है।

यहां गरीब बच्चों को उनके पठन-पाठन का दायित्व भी संभाला जाता है। बताते हैं कि आश्रम संचालक की तरफ से बच्चों की देख-रेख के लिए कोन क्षेत्र के बागेसोती निवासी सुरेंद्र गोंड़ को पालक (केयरटेकर) के रूप में रखा गया था। बताते हैं कि मंगलवार की रात्रि नौ बजे के 18 बच्चों के साथ, वह आचानक से गायब हो गया। यह बात जब आश्रम संचालन से जुड़े लोगों को पता चला तो ह़ड़कंप मच गया। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पूरी रात पुलिस हलकान रही लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। बुधवार को मिली जानकारी के आधार, पर यहां से चार किमी दूर जयगुरूदेव आश्रम के पास सभी बच्चे छिपाए गए मिले। आरोपी केयरटेकर को पकड़े जाने के बाद पूरे मामला का खुलासा हुआ।

नौकरी जाने के डर से केयरटेकर गायब

सुरेंद्र मंगलवार की रात नौ बजे के करीब नशे की हालत में आश्रम से जुड़े एक युवक से विाद कर रहा था। इसको लेकर संचालक की तरफ से उसे डांट लगाई गई। उसे लगा कि वह नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इसके बाद, यहां उसने जिन 18 बच्चों को लाकर दाखिला कराया था, उन्हें साथ लेकर गायब हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बच्चे गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास देखे गए हंै। इस पर प्रभारी निरीक्षण लक्ष्मण पर्वत ने एसआई त्रिभुवन राय की अगुवाई में एक टीम मौके पर भेजी, जहां आरोपी सुरेंद्र को दबोचने के साथ ही सभी 18 बच्चो की सकुशल बरामदगी कर ली गई। बता दें कि आश्रम में वर्तमान में 32 लड़के अध्ययनरत थे, जिसमें से 18 को लेकर केयरटेकर लापता हो गया था।

कुछ दिन पहले आश्रम की हुई थी रेकी

गुरुकृपा आश्रम के संचालक प्रवीण पांडेय के मुताबिक ने कुछ दिन पहले, कुछ लोगों को आश्रम की रेकी करते देखा गया था। इसको लेकर उन्होंने एसपी से मुलाकात कर पूरी जानकारी दी थी। उसके बाद से पुलिस ने यहां गश्त बढ़ा दी थी। तब से रेकी करने आ रहे लोगों का यहां दिखना बंद हो गया था। इसी बीच केयर टेकर अचानक से बच्चों को लेकर निकल गया। डर लग रहा था कि कहीं रेकी करने वालों ने तो बच्चों को गायब नहीं कर दिया है। फिलहाल गायब हुए सभी बच्चे सकुशल बरामद कर लिए गए हैं। उधर, पुलिस की तरफ से सभी बच्चों को परिवारीजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। इसकी जिले में खासी चर्चा बनी रही।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story