×

Sonbhadra News: बसपा ने की निकाय चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को बताए जीत के मंत्र

Sonbhadra News: बसपा ने निकाय चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला कार्यालय पर जिलास्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक की।

Kaushlendra Pandey
Published on: 20 Dec 2022 3:06 PM GMT
Sonbhadra News Today
X

बसपा कार्यकर्ता की बैठक।

Sonbhadra News: बसपा ने निकाय चुनाव में दमखम दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला कार्यालय पर जिलास्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र बताए गए। मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज प्रयागराज-मिर्जापुर मंडल एवं पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार, मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल एडवोकेट अभिषेक कुमार गौतम, गुड्डूराम, मंडल प्रभारी एडवोकेट शशिभूषण, निशात कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं मंडल प्रभारी सत्यनारायण जैसल, रामविचार गौतम, संजय गोंड, वीरेंद्र मौर्या, अध्यक्षता कर रहे नरेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया और भाजपा के नीतियों पर निशाना साधते हुए, सभी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से, निकाय चुनाव फतह के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

निकाय चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हो जाएं तैयार: घनश्याम चंद खरवार

घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी टीम चुस्त-दुरुस्त कर लें। बहन मायावती के कार्यकाल में हुए कार्य और पार्टी की नीतियों से जन-जन को अवगत कराएं। नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विरोधी दलों की तरह-तरह के जुमलेबाजी करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जाएगा, इसको लेकर लोगों को सजग करते रहने की जरूरत है ताकि वह अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जा सकें और वह सर्व समाज के नीतियों पर चलकर सर्व समाज के लिए विकास का कार्य कर सके।

बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तर्ज पर विकास करने का काम करती है: सत्यनारायण जैसल

सत्यनारायण जैसल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तर्ज पर विकास करने का काम करती है। अगड़ा, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक किसी भी समाज में कोई भेदभाव नहीं करती। बहन मायावती ने हर समाज के लोगों को समान अधिकार समान व्यवस्था देने का काम किया। संजय गोंड़ ने कहा कि जिला मुख्यालय की एकमात्र नगर पालिका राबटर्सगंज की हालत पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहा विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है। यहां कागजों में ही विकास दिखाई देता है। अगर बसपा की सरकार होती तो नगर पालिका राबटर्सगंज को अब तक आदर्श नगर पालिका का दर्जा मिल चुका होता।

किसी तरह का गलत कृत्य बसपा बर्दाश्त नहीं कर सकती: जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष बी सागर ने कहा कि सर्व समाज के साथ किसी तरह का गलत कृत्य बसपा बर्दाश्त नहीं कर सकती। बसपा का एक-एक कार्यकर्ता उसके मान सम्मान स्वाभिमान के लिए स्वयं की बाजी लगाने को तैयार है।

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे अविनाश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश गोंड़, वीरेंद्र मौर्या, आशीष मिश्रा, हीरालाल सायन, देवी शरण भारती, प्रेमनाथ गौतम, सरोज यादव, बाबूराम प्रजापति, बलवंत रंगीला, अमन मौर्य, अवधेश पप्पू सिंह, प्रवीण कुमार गुप्ता, भगवानदास, अनिल मौर्य, रामचंद्र रत्ना, चुनमुन प्रधान, शंकर प्रसाद, राम लखन देहाती, फूल मोहम्मद, राजेश भारती, प्रदीप पांडेय, धर्मेंद्र भारती, सेक्टर अध्यक्ष बसपा कुसम्हा विक्रम प्रधान, पवन प्रधान, राजू गुप्ता, अरुण वर्मा, जनार्दन सिंह पटेल, नारद राव, विजय भास्कर, अरविंद भारती, दीपक कुमार, सिद्धांत भारती, .बल्लू खान, पिंटू भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story