Sonbhadra: रफ्तार की मार, बाइक और टैंपो के बीच जोरदार टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर,

Sonbhadra News: टेंपो-बाइक की सीधी टक्कर हो गई, जीसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Ragini Sinha
Published on: 22 April 2022 6:56 AM GMT
Road Accident in Lucknow News Today
X

Road Accident in Lucknow News Today

Sonbhadra News: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरइल मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह टेंपो- बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे जहां टेंपो सवार आर्केस्ट्रा पार्टी के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गया। चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां आर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकी सहित दो की मौत हो गई। वही दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते हैं कि पन्नूगंज क्षेत्र से एक आर्केस्ट्रा पार्टी जिले की सीमा से सटे सोनवार में बृहस्पतिवार की रात आयोजित शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने गई हुई थी। वहां कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद सुबह आठ बजे के करीब आर्केस्ट्रा पार्टी टेंपो से पन्नूगंज क्षेत्र के लिए वापस हो रही थी। जैसे ही बरइल मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। रफ्तार तेज होने से जहां टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया वहीं बाइक सवार इंद्रजीत (25) पुत्र रामनरेश निवासी भरहुआ थाना पन्नूगंज रूप से घायल हो गया।

मौके पर अफरा- तफरी मची

उधर टेंपो पलटने से पायल (23) पुत्री गौरव निवासी मड़िहान, मिर्जापुर (नर्तकी शिव शक्ति म्यूजिकल पार्टी पन्नूगंज), सतीश (22) पुत्र राजेश निवासी तिलाड़ी थाना रायपुर सहित तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग पर हुई घटना के बाद जहां कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं, देर तक मौके पर अफरा- तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना पाकर पहुंची पन्नूगंज पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचवाई, जहां इंद्रजीत और पायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

वही, सतीश सहित दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि दो लोग गंभीर हैं जिनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार तेज दी। आमने सामने आने के बाद जब तक दोनों वाहनों के चालक संभलते, टक्कर हो गई।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story