×

Sonbhadra: महंगाई, GST के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, निकाला 8 KM पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sonbhadra : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाए जाने खिलाफ कांग्रेसियों ने सोनभद्र में प्रदर्शन किया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 5 Aug 2022 12:20 PM GMT
sonbhadra news congress workers protest against inflation and gst in sonbhadra uttar pradesh
X

Congress Protest in Sonbhadra 

Congress Protest in Sonbhadra : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) के आह्वान पर शुक्रवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाए जाने आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। सोनभद्र जिले के चाचा नेहरू पार्क से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ के नेतृत्व में बढ़ौली चौके पहुंचे। कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने लगभग 8 किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय (DM Office) पर धरना दिया।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि, 'केंद्र में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से कमरतोड़ महंगाई बढ़ी है। आम जनता त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल, एलपीजी के दाम आसमान छू रहे हैं।'

देश के युवा बीजेपी को सबक सिखाएंगे

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए अपनी बातें रखी। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष फरीद ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है। आम जनता से कोई सरोकार ही नहीं है।' कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा, 'बीजेपी सरकार में नौकरियां खत्म हो रही हैं। परीक्षाओं के पेपर पहले ही लीक हो जा रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। देश के युवा आने वाले दिनों में बीजेपी सरकार को सबक सिखाएंगे।'

सोनिया-राहुल उठा रहे जनता के मुद्दे

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'सोनिया और राहुल गांधी लगातार सदन में महंगाई, बेरोजगारी और जनहित में मुद्दे उठा रहे हैं। सरकार उन्हें बोलने और विरोध करने से रोकने का कुत्सित प्रयास कर रही है।'

प्रदर्शन में ये भी रहे मौजूद

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन का असर सोनभद्र जिले में भी दिखा। आज प्रदर्शन के दौरान राजबली पांडेय, जयशंकर भारद्वाज, नुरू अहमद खां, ऊषा सिंह, प्रदीप कुमार चौबे, शंकरलाल भारतीय , देवेंद्र शर्मा, दया शंकर पांडेय, बाबूलाल पानिका, सेतराम केशरी, निगम मिश्रा, आशुतोष दुबे, बंशीधर देव पांडे, अमरेश देव पांडेय रामविलास पनिका ,लल्लू राम पांडे, जितेंद्र देव पांडे, गुंजन श्रीवास्तव, राजू पांडेय, संतोष सिंह नेताम, संदीप नारायण गुप्ता, पंकज मिश्रा, रविशंकर तिवारी , लक्ष्मी देवी, ऊषा देवी, ईश्वर सिंह गौड़, भगवान गोंड़, राजेंद्र गोंड़, शीमू सिंह ,राम रूप शुक्ला, स्वतंत्र सहानी, राम सागर एडवोकेट, अनिल कुमार, विजय भारती, विजय धरकार, विनोद धरकार, हरिवंश गोंड़, मोहम्मद नूर, नरेश प्रसाद, रामेश्वर यादव, राजमनी चौहान आदि मौजूद रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story