×

Sonbhadra: DM ने गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर SDM, EO से मांगा जवाब

Sonbhadra News: जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां पाए जाने पर जहां एसडीएम सदर और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से जवाब मांगा।

Kaushlendra Pandey
Published on: 24 Aug 2022 7:16 PM IST
Sonbhadra News In Hindi
X

Sonbhadra: DM ने गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण

Sonbhadra: जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह (District Magistrate Chandra Vijay Singh) ने बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां पाए जाने पर जहां एसडीएम सदर और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से जवाब मांगा। वहीं, गोवंश आश्रय प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गोवंश आश्रय स्थल की बेहतर देख-रेख, यहां रहने वाले पशुओं को समय से पर्याप्त पशुआहार, चारा, पानी आदि उपलब्ध कराने और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने की हिदायत दी।

गौवंश आश्रय स्थल पहुंचे डीएम चंद्र विजय सिंह (District Magistrate Chandra Vijay Singh) ने पशुओं को दिए जाने वाले चारा, पानी, पशु आहार, उनके रहने की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। पाया कि साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर नहीं है। संबंधितों द्वारा समय-समय पर गौशाला का निरीक्षण और आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंध बेहतर तरीके से नहीं किया जा रहा है।


पशु आहार वितरण के संबंध में प्रभारी गोवंश आश्रय स्थल से ली जानकारी

इस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार (Deputy District Magistrate Sadar Ramesh Kumar) और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विजय कुमार यादव (Executive Officer Municipal Council Vijay Kumar Yadav) को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने गौशाला में गोवंश को प्रति दिन दिये जाने वाले पशु आहार वितरण के संबंध में प्रभारी गोवंश आश्रय स्थल से जानकारी ली और पशु आहार वितरण से संबंधित स्टाक रजिस्टर जांचा तो पाया कि स्टाक रजिस्टर में अंकित पशु आहार के वितरण के अनुपात में अधिक मात्रा में पशु आहार मौजूद है।


गोवंश आश्रय प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि पशुओं को निर्धारित मात्रा में आहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और गोवंश आश्रय प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल की बेहतर ढंग से देख-रेख की जाए। गोवंश आश्रय स्थल में रहने वाले पशुओं को निर्धारित समय अवधि में पशुआहार, चारा, पानी आदि उपलब्ध कराया जाए और साफ-सफाई की भी व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाए।



Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story