×

Sonbhadra: आर्केस्ट्रा के दौरान बारातियों की साथ मारपीट, युवक की मौत, 4 गिरफ्तार

Sonbhadra: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर में आई बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान बारातियों की साथ मारपीट की गई। इस दौरान एक युवक की हत्या हो गई। इस मामले में पुलिस ने 4 को गिरफ्तार कर लिया।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Deepak Kumar
Published on: 3 May 2022 2:16 PM GMT
Sonbhadra News In Hindi
X

पकड़े गए आरोपी पुलिस के साथ।

Sonbhadra: बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र (Adhaura police station area of Bihar) के सिकरी गांव से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर में आई बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान बारातियों की साथ मारपीट की गई। इस दौरान एक युवक की हत्या हो गई। वहीं, इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को 4 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया। अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गाने को लेकर घरातियों-बारातियों में मारपीट

बताते हैं कि अधौरा थाना क्षेत्र (Adhaura police station area) के सिकरी गांव से बृजराज कनौजिया के लड़के की बारात पन्नूगंज क्षेत्र के पचोखरा गांव में गत रविवार की रात रामजनम के यहां बारात आई थी। रात में ही आर्केस्ट्रा के किसी गाने को लेकर घरातियों-बारातियों में विवाद हो गया। इससे खफा कुछ लोगों ने बारातियों की पिटाई कर दी। सुबह होने पर यानी सोमवार को मारपीट वाले स्थल के पास स्थित श्रीराम कनौजिया के घर के पीछे स्थित कुएं में एक बाराती की लाश मिली तो हड़कंप मच गया। उसकी शिनाख्त शाह निवासी सिकरी के रूप में हुई। इसके बाद मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को दी गई।

सरोज की हत्या कर के शव कुएं में फेंकने का लगाया आरोप

घटना की जानकारी पाकर पहुंचे मृतक के बड़े पिता जवाहिर शाह ने पुलिस को दी तहरीर में सरोज की हत्या करने और शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नाच-गाने के दौरान पचोखर गांव के चंदन त्रिपाठी, सुरेश, बुड़ुक, सत्यप्रकाश, अकबर अली ने मारपीट की, जिसमें अधौरा थाना क्षेत्र के सिकरी निवासी सरोज कुमार, छत्रधारी राम, रामराज बरेठा, संतोष शाह, अजय कुमार घायल हो गए। इसमें सरोज की मौत हो गई। आरोप लगाया कि घटना पर पर्दा डालने के लिए उसकी हत्या करने वालों ने उसका शव पास के कुएं में डाल दिया।

मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। वहीं डीआईजी-एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह (DIG-SP Amarendra Prasad Singh) ने आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मंगलवार को एसएसआई मनोज कुमार सिंह (SSI Manoj Kumar Singh) की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने पचोखर मोड़ से चंदन त्रिपाठी, सुरेश, बुडुक और सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अकबर अली फरार मिला, जिसकी तलाश जारी है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story