×

Sonbhadra News: 1.6 करोड़ पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत, मंडलायुक्त सहित डीएम और डीएफओ ने रोपे पौधे

Sonbhadra News: पूरे जिले का अभियान का श्रीगणेश करते हुए, लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करने और महाभियान में सहयोग की अपील की गई।

Kaushlendra Pandey
Published on: 5 July 2022 7:51 AM GMT
Sonbhadra plantation campaign
X

सोनेभाद्र में पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत(फोटो: सोशल मीडिया )

Sonbhadra News: हरियाली और जैव विविधता के मामले में यूपी में विशेष स्थान रखने वाले सोनभद्र में 1.6 करोड़ पौधों के रोपण के महाअभियान (Sonbhadra plantation campaign) की मंगलवार से शुरूआत हो गई। इसके नोडल तथा मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा की अगुवाई में डीएम चंद्रविजय सिंह, डीएफओ संजीव सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव मिश्र, डीडीओ शेषनाथ चैहान सहित अन्य अफसरों ने बहुआर ग्राम पंचायत स्थित कण्व ऋषि की तपोस्थली कंडाकोट में पौधों का रोपण (planted saplings) किया ।

पूरे जिले का अभियान (Sonbhadra plantation campaign) का श्रीगणेश करते हुए, लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करने और महाभियान में सहयोग की अपील की गई। उधर, ग्राम पंचायतों में चल रहे पौधरोपण और उसी के साथ चलाए जा रहे प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान के निगरानी की जिम्मेदारी डीपीआरओ विशाल सिंह और डीपीएम अनिल केशरी की अगुवाई वाली टीम संभाले रही।

पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत (फोटो: सोशल मीडिया )

कंडाकोट में मंडलायुक्त ने तपोस्थली स्थित कंडाकोट महादेव मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों से स्थान के महत्ता की जानकारी ली और मंदिर समिति से जुड़े लोगों, ग्रामीणों तथा यहां आए श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण मेें योगदान देते रहने की अपील की। कंडाकोट संरक्षण एवं विकास सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सर्वेेश तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय राजू, प्रधान आराधना त्रिपाठी ने मंडलायुक्त सहित अन्य अफसरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया और धार्मिक के साथ ही पौराणिक महत्ता रखने वाले स्थल से अभियान की शुरुआत के लिए आभार जताया। यहां के बाद मंडलायुक्त और अफसरों की टीम ने कलेक्ट्रेट, विकास भवन, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, चुर्क स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया। इसके अलावा अधिकारियों की टीम जिले में चल रहे पौधरोपण अभियान की निगरानी और जगह-जगह पौधों का रोपण कर अभियान से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन करने में लगी रही।

रेणुकूट वन प्रभाग में डीएफओ मनमोहन मिश्रा और उनकी टीम अभियान को लेकर सक्रिय रही। डीएफओ मिश्र ने स्वयं भी कई जगहों पर जाकर पौधे रोपे और वनकर्मियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही, ग्रामीणों को भी इस महाभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उधर, पुलिस लाइन में एसपी डा. यशवीर सिंह ने पौधों का रोपण कर अभियान की शुरूआत की और पुलिसकर्मियों को ज्यादा से ज्यादा पौधों के रोपण के लिए प्रेरित किया।

गांवों में पौधरोपण के साथ चला प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान

ग्राम पंचायतों में प्रधान, सफाई कर्मी, सचिव, एडीओ पंचायतों के साथ डीपीआरओ विशाल सिंह ने पौधरोपण अभियान की कमान संभाले रखी। कई जगह पौधे भी रोपे और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। पौधों को रोपते वक्त निकल रही प्लास्टिक के एकत्रीकरण का भी अभियान चलाया जाता रहा। डीपीआरओ विशाल सिंह की तरफ से सभी सचिव, प्रधान और सफाई कर्मी को हिदायत दी जाती रही कि पौधों के रोपण के उपरांत जो सिंगल यूज प्लास्टिक निकलेगा, उसके उसी समय एकत्र कर सुरक्षित निस्तारण के लिए ले जाया जाए। अगर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो यहीं जमीन में मिट्टी पड़ने की वजह सेधंस जाएंगे और भविष्य में एक परत तैयार कर लेंगे, जिससे संबंधित स्थलों पर भूजल रिचार्ज की बड़ी समस्या बनती नजर आएगी। बताते चलें कि डीएम चंद्रविजय सिंह की अगुवाई में जिले में मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान... एक नए कलेवर में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पौधरोपण के समय निकलने वाले प्लास्टिक को भी इकट्ठा किया जा रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story