Sonbhadra: सिर कूचकर महिला की हत्या, रामलीला मैदान के पीछे मिला शव

Sonbhadra News: सोनभद्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Ragini Sinha
Published on: 11 April 2022 6:37 AM GMT
Sonbhadra crime news
X

सोनभद्र में सिर कूचकर महिला की हत्या

Sonbhadra News: ओबरा थाना क्षेत्र के राम मंदिर कॉलोनी में सोमवार की सुबह दस बजे एक महिला का सिर कूंचकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव रामलीला मैदान के पीछे पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ओबरा पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है।

ग्रामीणों को मिला था महिला का शव

सोमवार की सुबह कुछ लोगों की नजर रामलीला ग्राउंड के पीछे पड़ी तो सन्न रह गए। वहां एक महिला का शव पड़ा हुआ था। कुछ ही देर में इसकी खबर पूरे कालोनी में फैल गई। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो महिला का सिर कूंचा हुआ था। पास में पत्थर होने के कारण आशंका जताई जा रही थी कि महिला का सिर पत्थर से कूंच दिया गया है। उसकी शिनाख्त आशा देवी (55) पत्नी राम दुलारे निवासी सेक्टर चार मलिन बस्ती के रूप में की गई। खबर मिलते ही उसके परिवार वाले भी आ गए और हत्या का आरोप लगाने लगे।

नशे की आदि थी महिला

रविवार की रात 10 बजे वह घर से निकली थी। उसके बाद से नहीं लौटी। महिला को नशे का आदी बताया जा रहा है। शव के पास नशे की कुछ गोलियां भी पाई गई हैं। उधर, जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली। ओबरा सीओ शंकर प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने के बाद डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि रात में महिला, रामलीला ग्राउंड में देखी गई थी। इसके बाद सुबह उसकी लाश ग्राउंड के पीछे पड़ी पाई गई। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसको लेकर परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले में डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मौके का मुआयना करने के साथ ही, परिवार वालों और कालोनी के लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी हासिल की और मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story