×

Sonbhadra: कितनी है सोनभद्र की जनसंख्या, यहां जानें जिले के बारे में सबकुछ

Sonbhadra News: आज हम आपको सोनभद्र के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 22 July 2022 11:36 AM GMT
Sonbhadra Population: कितनी है सोनभद्र की जनसंख्या, यहां जानें जिले के बारे में सबकुछ
X

Sonbhadra (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश का जिला सोनभद्र अपने टूरिस्ट प्लेस और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए सोनभद्र एक अच्छी जगह मानी जाती है, क्योंकि यहां पर बड़े-बड़े झरने, पहाड़ और नदियां हैं, जो इसकी खूबसूरती में और भी इजाफा करते हैं। इसकी खूबसूरती को देखते हुए इस जिले को भारत का स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland In Sonbhadra) और मिनी गोवा (Mini Goa) भी कहा जाता है। आज हम आपको सोनभद्र के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

सोनभद्र के बारे में (Sonbhadra Ke bare Mein)-

सबसे पहले जान लें कि सोनभद्र एक जिला है, जो कि उत्तर प्रदेश में स्थित है। यह जिला कुल 6,905 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस जिले में कुल 3 तहसील, 18 कस्बे और 1,429 गांव हैं।

जिले की जनसंख्या (Sonbhadra Population)

अब बात करते हैं सोनभद्र की जनसंख्या (Sonbhadra Jansankhya) की। एक अनुमान के मुताबिक, मौजूदा समय यानी साल 2022 में सोनभद्र जिले की कुल जनसंख्या 2,101,547 है। बल्कि साल 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार, इस जिले की आबादी 18,62,559 है, जिसमें से 971,344 पुरुष और 891,215 महिलाएं हैं। यहां पर कुल 985,708 लोग शिक्षित है, जिनमें से पुरुषों की संख्या 601,988 और 383,720 महिलाएं शामिल हैं। यहां पर ज्यादातर लोग हिंदी बोलते हैं।

सोनभद्र में रहने वाले लोग कई तरह के स्किल्स पर निर्भर रहते हैं। जिले में कुल श्रमिकों की संख्या 730,399 है, जिनमें से पुरुष 463,611 और महिलाएं 266,788 हैं। कुल 101,592 किसान कृषि पर निर्भर हैं, जिनमें से 77,751 पुरुषों द्वारा खेती की जाती है और 23,841 महिलाएं भी शामिल हैं। यहां पर 147,315 लोग (पुरुष 91,924 और 55,391 महिलाएं) कृषि भूमि में श्रम के तौर पर काम करते हैं। अगर बात की जाए यहां के सेक्स रेसियो यानी लिंगानुपात की तो 1000 पुरुषों पर 918 महिलाएं हैं। बता दें अगली सोनभद्र जिला जनगणना 2022-2023 में होगी।

श्रेणी

कुल संख्या (2011)

महिला

पुरुष

जनसंख्या

18,62,559

891,215

971,344

शिक्षित

985,708

383,720

601,988

श्रमिक

730,399

266,788

463,611

किसान

101,592

23,841

77,751

कृषि श्रमिक

147,315

55,391

91,924

सोनभद्र तहसील लिस्ट (Sonbhadra Tehsils List)

पिछली 2011 की जनगणना के अनुसार, सोनभद्र जिले को 3 तहसीलों में विभाजित किया गया है। इनके नाम घोरावल, रॉबर्ट्सगंज और दूधी है। चलिए जानते हैं इन तीनों तहसीलों की जनसंख्या के बारे में।

तहसील

जनसंख्या (2011)

पुरुष

महिला

परिवार

घोरावल

290,546

150,896

139,650

49,110

रॉबर्ट्सगंज

901,830

469,684

432,146

158,620

दूधी

670,183

350,764

319,419

125,444

Shreya

Shreya

Next Story