Sonbhadra: कानून मंत्री बृजेश पाठक बोले- भाजपा ने दी यूपी की सांस्कृतिक विरासतों को नई पहचान

Sonbhadra: यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने राबटर्सगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 3 March 2022 1:56 PM GMT (Updated on: 3 March 2022 2:08 PM GMT)
brajesh pathak
X

बृजेश पाठक (फोटो- सोशल मीडिया)

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को राबटर्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कोरियांव भवानीगांव में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का बखान करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने यूपी की सांस्कृतिक विरासत और यहां की संस्कृति को नई पहचान दी है। सभी का मान सम्मान- बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक उत्थान की स्थिति यह है कि राम मंदिर का भव्य निर्माण शुरू हो गया है। वहीं काशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्वार महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बाद अगर किसी ने किया तो वह मोदी हैं।

मोदी सरकार ने जो वायदा किया पूरा करके दिखाया

उन्होंने कहा कि सोने का मंदिर बन रहा है। अब मथुरा की भी चर्चा होने लगी है। उत्तर प्रदेश में गुंडों माफियाओं की बोलती बंद है । पूर्व में जब सपा की सरकार थी, तब एक गाड़ी से दस-दस लोग उतरते थे और सभी के हाथों में बंदूकें होती थी। खाली जमीन और खाली मकान पर कब्जा करना उनका मुख्य पेशा हुआ करता था, लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी है।

माफियागिरी करने वाले, कब्जा करने वालों की बोलती बंद हो गई है। प्रदेश उस समय के जंगलराज से मुक्त हो चुका है। मोदी सरकार ने जो वायदा किया उसे पूरा करके दिखाया। 2024 तक सबको पक्का मकान देने का वायदा सोनभद्र से करके गए हैं, उसे भी वह पूरा करके रहेंगे।

भाजपा सरकार को महिलाओं की हितैषी बताते हुए कहा कि आजादी के बाद अगर किसी ने महिलाओं के सम्मान के बारे में सोचा तो वह मोदी हैं। इसके लिए उन्होंने सबको शौचालय देने का काम किया। कोराना से रक्षा के लिए सभी को मुफ्त वैक्सीन लगवाई।

सपा बसपा की सरकारों के समय पूरे प्रदेश में लूट-भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ विदेशी ताकतें भी देश को कमजोर करने में लगे हुई हैं, क्योंकि सभी मोदी सरकार के जरिए देश की बढ़ती ताकत से भयभीत हैं। मिर्जापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, विजय विनीत ने भी विचार रखे। संचालन रविप्रकाश चैबे ने किया।

इस दौरान कृष्णकांत देव पांडेय, चंद्रिका सिंह, अनूप तिवारी, आलोक चतुर्वेदी, राजनारायण तिवारी, राधेश्याम मिश्रा, गोपाल मिश्रा, गोविंद चैबे, बब्बू शास्त्री, संतोष शुक्ला, दामोदर देव पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story