×

Sonbhadra: पति को जिंदा जलाया, पेट्रोल छिड़क लगाई आग, फिर अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर

Sonbhadra News: अरविंद की पत्नी किस कदर खफा हुई तो उसने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर जब वह लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह आग का गोला बना हुआ था।

Kaushlendra Pandey
Published on: 17 May 2022 3:44 PM GMT (Updated on: 17 May 2022 3:44 PM GMT)
Sonbhadra Wife burnt husband alive in Mahuaon village of Shahganj police station area
X

Sonbhadra Wife burnt husband alive in Mahuaon village of Shahganj police station area

Sonbhadra News Today: सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के महुआंव गांव में हैरत में डाल देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि किसी बात से क्षुब्ध होकर एक महिला ने अपने ही पति को आग लगा दी। आरोपों के माने तो पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीं, गंभीर रूप से झुलसने की स्थिति को देखते वाराणसी के लिए रेफर करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी।

बताते हैं कि सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के महुआंव गांव निवासी अरविंद (20) पुत्र जमुना संदिग्ध हाल में मंगलवार की देर रात झुलस गया। उपचार के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख वहां से उपचार के लिए उसे कहीं अन्यत्र ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद झुलसे युवक को उपचार के लिए राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले आया गया। मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। कुछ ही देर में परिवार के लोगों के अलावा ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। दोनों पक्षों में देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पीड़ित पक्ष की तरफ से मामले की तहरीर भी पुलिस को देने की बात कही जा रही थी। हालांकि पुलिस का कहना था कि अभी तहरीर नहीं मिली है।


युवक के परिवार वालों का कहना था कि रात की 11 बजे के करीब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। अरविंद की पत्नी किस कदर खफा हुई तो उसने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर जब वह लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह आग का गोला बना हुआ था। शोर पर पास-पड़ोस के लोग भी जुट गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं झुलसे युवक ने बताया कि कमरे में मौजूद तख्त (चौकी) को सोने के लिए दूसरे को देने पर विवाद हुआ। इससे खफा पत्नी ने नाराजगी के साथ ही तख्ते में आग लगानी शुरू कर दी। उसने मना किया तो उसने डीजल छिड़क आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। समाचार दिए जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताते हैं पिछले वर्ष 13 मई को दोनों की शादी हुई थी। दोनों के संयोग से पांच माह का गर्भ भी है। ऐसे में दोनों के बीच ऐसी नाराजगी की स्थिति कैसे बन गई, इसको लेकर परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोग भी हतप्रभ हैं।

Admin 2

Admin 2

Next Story