×

Sonbhdra News: केंद्रीय मंत्री का दावा-एनर्जी सेक्टर के लिए बड़ा रूटमैप, 2028 तक विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति होगा भारत

Sonbhdra News: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की में इस बात की बड़ी भूमिका होती है कि वहां एनर्जी की उपलब्धता और खपत की स्थिति क्या है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 22 March 2025 7:46 PM IST
Sonbhadra News
X

Sonbhadra News (Image From Social Media)

Sonbhdra News: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार की शाम दावा किया कि भारत आर्थिक क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। तरक्की को जो मौजूदा रफ्तार है, उसके हिसाब से भारत विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति का दर्जा हासिल करेगा। कहा कि जल्द ही, भारत चौथी महाशक्ति बनने जा रहा है। जिस तरह से तरक्की का रोडमैप काम कर रहा है, उसको देखते हुए, आने वाले महज तीन साल से देश, तीसरे आर्थिक महाशक्ति का दर्जा हासिल कर लेगा। वह कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से मुखातिब थे।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की में इस बात का बड़ी भूमिका होती है कि वहां एनर्जी की उपलब्धता और खपत की स्थिति क्या है। अगर खपत-उपलब्धता दोनों का सूचकांक अच्छा तो इससे स्पष्ट है कि देश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में एनजी सेक्टर यानी पेट्रो पदार्थ और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता व खपत की कितनी बड़ी भूमिका है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश को मिलने वाला 19 प्रतिशत राजस्व पेट्रो पदार्थ और प्राकृतिक गैस की खपत से आता है।

भारत पहला देश जहां कम हुए डीजल-पेट्रोल के दामः

मंत्री ने दावा किया कि विश्व में भारत पहला ऐसा देश है कि जहां डीजल-पेट्रोेल की बढ़ती जरूरत की आसानी से पूर्ति के साथ ही, दाम में भी कमी लाने में कामयाबी मिली है। कहा कि इसके लिए जहां पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से तीन साल के अवधि में दो बार पेट्रो पदार्थों का सेस घटाया है। वहीं, भाजपा शासित राज्य में भी लगने वाले सेस में कमी की गई है।

चार साल पहले पूरा कर लिया गया बायो फ्यूल का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि बायो फ्यूल यानी एथेनाल की उपलब्धता और खपत को 20 प्रतिशत पर पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था। यह लक्ष्य 2029 तक पूरा होना था लेकिन वह चार साल पहले 2025 में ही पूरा हो गया है। कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। इकोनामी का स्तर सात पर बना हुआ है।

एनर्जी सेक्टर में योजनाएं देती हैं दीर्घकालिक परिणाम

कहा कि एनर्जी सेक्टर एक ऐसा सेक्टर हैं, जहां बेहतर परिणाम लाने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाने पड़ती है। भविष्य की बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए, चार-पांच पूर्व से योजनाएं बनाने के साथ ही, उस पर अमल करना पड़ता है। कहा कि वर्ष 2006 से 2016 के बीच इस दिशा में कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया गया। भाजपा सरकार बनने के बाद इसको लेकर बड़ा रूटपैम बनाया गया। ऊर्जा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम किए गए जिसका अब बेहतर परिणाम भी मिलने लगा है। कहा कि इसको लेकर लगातार संजीदगी दिखाए जाने का ही परिणाम है कि भारत पांचवीं आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। चौथा बनने के करीब है। दावा किया कि 2028 तक भारत विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बना दिखाई देगा।

- इन चीजों पर तेजी से किया जा रहा काम:

क्ेंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में बढ़ने वाली ऊर्जा की जरूरत के मुकाबले उपलब्ध बेहतर बनाए रखने की दिशा में तेजी से काम तो किए ही जाएंगे। इसको लेकर भारत में पूरी तरह आत्मनिर्भरता की स्थिति लाने के लिए बायो फयूल उत्पादन बढ़ाने के साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा। इस दौरान, सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़, डीएम बीएन सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story