Sonbhadra News: भाजपा चलाएगी सदस्यता का महा अभियान, पहली से शुरूआत को लेकर बनाई रणनीति

Sonbhadra News: अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर, द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर, तृतीय चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दरम्यान 11 से 17 सितंबर तक की अवधि में महाजनसंपर्क की मुहिम चलाई जाएगी।

Kaushlendra Pandey
Published on: 25 Aug 2024 1:39 PM GMT
Sonbhadra News
X

Sonbhadra News

Sonbhadra News: मिशन 2027 फतह को लेकर भाजपा की तरफ से अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर रविवार को जिला कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह की पटेल में सदस्यता का महाअभियान चलाए जाने की रणनीति बनाई गई। इसको लेकर आयोजित कार्यशाला में पदाधकारियों-कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स सुझाए गए।

बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, जिलाध्यक्ष नंदलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की तरफ से नामित अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार का अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सदस्यता अभियान सिर्फ अभियान ही नही बल्कि संगठन की आत्मा है, इसलिए सभी पदाधिकारी- कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराएं।

सदस्यता अभियान की खास बातें

- अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर, द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर, तृतीय चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दरम्यान 11 से 17 सितंबर तक की अवधि में महाजनसंपर्क की मुहिम चलाई जाएगी।

- महासंपर्क अभियान मे राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय नेता, जनप्रतिनिधि सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घर-घर संपर्क कर लोगों को संगठन की विचारधारा, केंद्र- प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। संपर्क वाले घरांे के सदस्यों को मिस्ड काल के जरिए सदस्यता भी दिलाई जाएगी।

- इस दौरान हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संपर्क करेगा। आनलाइन मिस्ड काल, नमो एप्प, वेबसाइट, आफलाइन, क्यूआर कोड के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाए जाएंगे।

- सदस्यता अभियान के दौरान पड़ने वाले रविवार पर पूर्व पीएम स्व. अटल के सौवें जन्मदिन के उपलब्ध में सदस्यता पर्व मनाया जाएगा। पदाधिकारी-कार्यकता समाज के सभी घटक तक पहुंचे, इस पर विशेष फोकस होगा।

-एक से दस नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर तैयार करने का काम कर अभियान को फाइनल टच दे दिया जाएगा।

इनकी-इनकी रही मौजूदगी

राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, नागेश्वर देव पाण्डेय, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, श्रवण सिंह गोंड, शारदा खरवार, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय, सोना बच्चा अग्रहरी, नार सिंह पटेल, सुरेश शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, रुबी गुप्ता, विपिन तिवारी, प्रमिला त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story