×

Sonbhadra News: चौधरी चरण सिंह जयंती: कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन दर्ज कराने वाले कृषकों का किया गया सम्मान, किसान मेला-कृषि प्रदर्शनी में मोटे अनाज की खेती पर दिया गया जोर

Sonbhadra News: चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला उद्यान कार्यालय परिसर में किसान मेला और कृषि उपकरणों-उत्पादों के प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान रबी, खरीफ, मोटा अनाज, दलहन और मत्स्य उत्पादन में अव्वल आए किसानों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 23 Dec 2023 3:08 PM GMT
Chaudhary Charan Singh Jayanti: Farmers who have recorded better production in the agriculture sector were honoured, emphasis was given on the cultivation of coarse grains in the Kisan Mela-Agriculture Exhibition
X

 चौधरी चरण सिंह जयंती: कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन दर्ज कराने वाले कृषकों का किया गया सम्मान: Photo- Newstrack

Sonbhadra News: चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला उद्यान कार्यालय परिसर में किसान मेला और कृषि उपकरणों-उत्पादों के प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान रबी, खरीफ, मोटा अनाज, दलहन और मत्स्य उत्पादन में अव्वल आए किसानों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया। वहीं, किसानों से नवीनतम तकनीक आधारित, खासकर जैविक और मोटे अनाज की खेती पर जोर देने की अपील की गई।

इन-इन किसानों का किया गया सम्मान

धान की खेती के लिए रमेश सिंह को, मक्का की खेती के लिए चरकू को, गेहूं की खेती के लिए रामनिहोर कुशवाहा को, जोखन प्रसाद को सावां की खेती में, उत्री देवी को कोदो की खेती में, रामरक्षा को गेहूं की जैविक खेती में, रमेश सिंह, शिवराम सिंह, और गोविंद सिंह को संयुक्त रूप से मत्स्य पालन पंगेसियस प्रजाति में, रामवृक्ष को ड्रीप सिंचाई पद्धति से मिर्च की खेती में, राम सुंद और सूबेदार को संयुक्त रूप से रेशम उत्पादन में, समर बहादुर को मुर्रा भैंस से दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त होने के लिए प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया।


दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरूआत

सदर विधायक भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, डीएम चंद्र विजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किसान मेले के साथ ही कृषि और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। मलेट्स पर आधारित खेती से संबंधित श्रीअन्न के स्टाल के निरीक्षण के साथ ही, मिलेट्स पर आधारित बनाए गए प्रोडेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की।


मिलेट्स की खेती करेगी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत: भूपेश

विधायक भूपेश चौबे ने कृषक बन्धुओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में मिलेट्स की खेती एक बड़ा कदम साबित होगी। इसको देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशन में इसको लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि विकसित राष्ट्र के किसानों की आर्थिक तरक्की जरूरी है।



मोटे अनाज किसानों को आत्मनिर्भर बनने में करेंगे मददः डा. अनिल

विधायक डा. अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि सोनभद्र के किसान अच्छी खेती कर कर पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्नतिशील और मोटे अनाज की खेती करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान प्रारंभ कराया है। इसे अपनाकर, किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।


डीएम चंद्र विजय सिंह ने मोटे अनाज की खेती के फायदे गिनाते हुए बताया कि मोटे अनाज शुष्क क्षेत्रों और कम उपजाऊ भूमि में अच्छी उपज देते हैं। इसके लिए जल, खाद, उर्वरक व कीटनाशक का कम प्रयोग करना पड़ता है,। फसल 60 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है। इन में फसलों के बीमा की भी सुविधा भी उपलब्ध है, जिसका भी लाभ उठाकर किसान, नुकसानी की भरपाई पा सकते हैं।

आयोजन में इनकी भी रही प्रमुख मौजूदगी

कार्यक्रम में डीडीओ शेषनाथ चौहान, उप कृषि निदेशक जय प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी डा. हरिकृष्ण मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम, डॉ. अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पारसनाथ सहायक निदेशक मत्स्य, डॉ. पीके सिंह कार्यक्रम समन्वयक, कृषि वैज्ञानिक, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story