Sonbhadra News: सीएम बोले- 2024 से भव्य मंदिर में विराजेंगे रामलला, विपक्षी दलों ने वर्षों तक टेंट में रहने के लिए ...

Sonbhadra News: सीएम ने सोनभद्र के वनवासियों का नाता भगवान श्रीराम से जोड़ते हुए कहा कि वनवास काल के दौरान वह सोनभद्र से होकर गुजरे थे। उस दौरान सोनभद्र के वनवासियो ने भगवान राम का सत्कार किया था। कहा कि सरकार जाति, मत-मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करती है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 16 Jun 2023 12:19 PM GMT
Sonbhadra News: सीएम बोले- 2024 से भव्य मंदिर में विराजेंगे रामलला, विपक्षी दलों ने वर्षों तक टेंट में रहने के लिए ...
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Pic: Newstrack)

Sonbhadra News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में आयोजित जनसभा के दौरान जहां वनवासी और जनजातीय समाज के लिए कई राहत और सौगात भरे ऐलान किए। वहीं विपक्षी दलों पर भी जमकर बरसे। कांग्रेस सपा और बसपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इन तीनों पार्टियों की वजह से ही रामलला वर्षों तक टेंट में रहने के लिए मजबूर हुए। कहा कि वर्ष 2024 से भगवान श्री राम अयोध्या में निर्मित हो रहे भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे यूपी में राम राज्य की स्थापना के प्रति संकल्प जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रही सभी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला हैं।

सोनभद्र के वनवासियों ने किया था भगवान राम का सत्कार : सीएम

सीएम ने सोनभद्र के वनवासियों का नाता भगवान श्रीराम से जोड़ते हुए कहा कि वनवास काल के दौरान वह सोनभद्र से होकर गुजरे थे। उस दौरान सोनभद्र के वनवासियो ने भगवान राम का सत्कार किया था। कहा कि सरकार जाति, मत-मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करती है। परिवार और जाति की राजनीति करने वालों ने गरीब और जनजातीय समाज के लोगों का हमेशा शोषण किया। हमारे लिए यूपी की 25 करोड़ जनता ही परिवार है। यहां जारी विकास की सभी परियोजनाएं हमारे जनप्रतिनिधियों के परिश्रम और पुरुषार्थ का ही परिणाम हैं।

उन्होने कहा कि पिछली सरकारों ने जनजातीय समाज के लोगों के साथ भेदभाव करते हुए केवल उनका शोषण किया। मगर बीते 6 साल में बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब और जनजातीय समाज के लोगों को मिल रहा है। कहा कि अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो विकास में व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि विकास के कार्यों में सकारात्मक भाव से अपना योगदान दें।

कानून व्यवस्था के मसले पर भी विपक्षी दलों पर बोला हमला

मुख्यमंत्री ने भाजपा के पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोला। कहा कि कोई भी गरीब खुद को अनाथ और लाचार न समझे। डबल इंजन की सरकार उनके साथ खड़ी है। आज कोई हमारी कानून व्यवस्था को ठेंगा नहीं दिखा सकता। किसी बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि उसके दुस्साहस का परिणाम क्या होगा?। कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर होने का ही परिणाम है कि व्यापारियों से आज कोई रंगदारी मांगने की हिम्मत नहीं कर सकता।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story