Sonbhadra News: राहुल गांधी की यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाला न्याय मशाल जुलूस, भाजपा पर साधा निशाना

Sonbhadra News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गाँधी की अगुवाई में मणिपुर से निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने रविवार की रात जिला मुख्यालय पर न्याय मशाल जुलूस निकाला। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अगुवाई में चाचा नेहरू पार्क से निकला न्याय मशाल जुलूस मेन चौक होते हुए महिला थाना पहुंचा।

Kaushlendra Pandey
Published on: 14 Jan 2024 7:18 PM GMT
X

 राहुल गांधी की यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाला न्याय मशाल जुलूस, भाजपा पर साधा निशाना: Video- Newstrack

Sonbhadra News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गाँधी की अगुवाई में मणिपुर से निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने रविवार की रात जिला मुख्यालय पर न्याय मशाल जुलूस निकाला। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अगुवाई में चाचा नेहरू पार्क से निकला न्याय मशाल जुलूस मेन चौक होते हुए महिला थाना पहुंचा। यहां से होते हुए बढ़ौली चौक पहुंचा जहां सभा कर जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाई गई।

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि राहुल गांधी जी यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है जिसका समापन मुंबई में किया जाएगा। कहा कि बीजेपी सरकार में मणिपुर में लगतार हिंसात्मक घटनाएं हो रही हैं। ऐसे माहौल में राहुल गांधी मणिपुर से लोगों के लिए मोहब्बत का पैगाम लेकर न्याय यात्रा पर निकल रहे हैं। कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की मनमानी को उजागर करना है और महंगाई बेरोजगारी के मसले पर जनता के हक में आवाज उठानी है।

शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार मे किसान बेहाल है। छात्र के हितों की अनदेखी की जा रही है। आने वाले दिनों में देश की जनता इसका जवाब बीजेपी को देकर रहेगी।कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बीजेपी घबरा गई है। राहुल गांधी इस यात्रा के जरिए आम जनता से मुखातिब होकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। ट्रक चालक, किसान, व्यापारी, छात्र, युवा, कर्मचारियों, सहित तमाम लोगों से सीधे जुड़ रहे है। इसको देखते हुए भाजपा खेमे में बौखलाहट की स्थिति बनी हुई है।

मशाल जुलूस में फरीद अहमद, कौशलेश पाठक, अभिषेक चौबे, शशांक मिश्रा, अमित चौबे, संगीता श्रीवास्तव, बेबी सिंह, धीरज पांडेय, संदीप शुक्ला, आशुतोष दुबे, आकाश वर्मा, निगम मिश्रा, प्रदीप चौबे, आशीष शुक्ला, राजबली पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव, आलोक पाठक, रेखा सिंह, सेराज हुसैन, पंकज मिश्रा, राहुल पटेल, गप्पू जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

-सोनभद्र पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश:

मशाल जुलूस से पहले सोनभद्र पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उनमें जोश भरा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठन को मजबूत करने के लिए न्याय पंचायत स्तर से लेकर ग्राम पंचायत तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। पार्टी मे काम करने वालों को मौका दिया जाएगा। महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार मे लोकतंत्र खतरे में है। बीएचयू परिसर में एक छात्रा से बीजेपी नेताओं द्वारा सामुहिक दुष्कर्म और सोनभद्र में नाबालिक से रेप में भाजपा विधायक को सजा, बीजेपी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे की पोल खोलने वाले हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story