×

Sonbhadra News: धरती पर जीवन उत्पत्ति के प्रमाण हैं सलखन के फासिल्स, मंडलायुक्त ने जाना हाल

Sonbhadra News: डीएम बीएन सिंह ने मंडलायुक्त को बताया की फासिल्स पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग की तरफ से दो करोड़ धनराशि की मांग की गई है...

Kaushlendra Pandey
Published on: 3 March 2025 6:56 PM IST
Sonbhadra News Today Divisional Commissioner Gave Instructions For Beautification
X

Sonbhadra News Today Divisional Commissioner Gave Instructions For Beautification

Sonbhadra News: सोनभद्र, धरती पर जीवन उत्पत्ति के प्रमाण माने जाने वाले सोनभद्र के फासिल्स के संरक्षण-सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। मंडलाायुक्त विंध्याचल मंडल बाल कृष्ण त्रिपाठी सोमवार को यहां पहुंचे और यहां पाए जाने वाले फासिल्स की स्थिति, संरक्षण के लिए की गई अब तक की कवायदों की जानकारी लेते हुए, इस स्थल को और भी बेहतर तरीके से संरक्षित और सौंदर्यीकृत बनाने का निर्देश दिया। कहा कि इस स्थल के प्रति पर्यटकों का आकर्षण बढ़े और आने वाले समय में यह स्थल, पृथ्वी विज्ञान का अध्ययन का एक प्रमुख केंद्र साबित हो, इसको देखते हुए, कार्ययोजना तैयार की जाए।

कई कार्यों को लेकर जारी है प्रयास: डीएम

डीएम बीएन सिंह ने मंडलायुक्त को बताया की फासिल्स पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग की तरफ से दो करोड़ धनराशि की मांग की गई है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए, बजट मंजूरी के लिए प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है। डीएम ने बताया कि तैयार की गई कार्ययोजना में यहां आने वाले पर्यटकों के बैठने-ठहराव के लिए आवश्यक प्रबंध, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी प्रबंध, गेट निर्माण आदि कार्य कराए जाने की योजना बनाई गई है।

वीडियो क्लिप्स के जरिए फासिल्स के खूबियों की देंगे जानकारी

डीएम ने बताया कि यहां निर्मित किए जाने प्रकृति चित्रण केंद्र के जरिए यहां आने वाले पर्यटकों, खासकर युवा पीढी को फासिल्स की खूबियों और इसकी महत्ता से अवगत कराने के लिए, छोटे-छोटे वीडियो क्लिप बनाएं जाएंगे । इसी क्लिप के जरूरी जानकारियां प्रदान की जाएगी। बताते चलें कि सलखन स्थित फासिल्स की उम्र जहां डे़ढ़ सौ करोड़ वर्ष पूर्व आंकी गई है। वहीं यहां पाए जाने वाले फासिल्स को जीवन की उत्पत्ति का प्रमाण माना जाता है।

दुनिया के सर्वाधिक प्राचीन फासिल्स की है मान्यता

वैज्ञानिकों का दावा है कि सलखन में कभी समुद्री लहरें हिलोरें लिया करती है। उस दौरान धरती पर समुद्री शैवाल के जरिए पहली बार आक्सीजन की मौजूदगी दर्ज की गई। वहीं शैवाल आगे चलकर जीवाश्म में तब्दील हो गए। सलखन स्थित फासिल्स को न केवल विश्व का सबसे अधिक सुरक्षित और प्रामाणिक फासिल्स माना जाता है बल्कि यहां मिलने वाली फासिल्स की मात्रा भी दुनिया में सबसे अधिक यानी अमेरिका के यलो स्टोन पार्क से भी ज्यादा पाए जाने की बात कही जाती है। इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम (नमामि गंगे) रोहित यादव, सीएमओ डा. अश्वनी कुमार सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।

Admin 2

Admin 2

Next Story