×

Sonbhadra News: गुप्तकाशी में देव दीपावली पर जलाए जाएंगे लाखों दिए, नदी व सरोवर बिखेरेंगी सतरंगी छटा

Sonbhadra News: गुप्तकाशी और द्वितीय काशी दोनों की संज्ञा रखने वाले सोनभद्र में भी देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

Kaushlendra Pandey
Published on: 26 Nov 2023 2:40 PM GMT
Lakhs of lamps will be lit on Dev Diwali in Guptkashi, rivers and lakes will spread colorful colours
X

गुप्तकाशी में देव दीपावली पर जलाए जाएंगे लाखों दिए, नदी व सरोवर बिखेरेंगी सतरंगी छटा: Photo- Newstrack

Sonbhadra News: गुप्तकाशी और द्वितीय काशी दोनों की संज्ञा रखने वाले सोनभद्र में भी देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कहीं नगर पालिका प्रशासन, कहीं तहसील प्रशासन तो कहीं, सामाजिक कार्यकर्ताओं-संस्थाओं की तरफ से दीपों की लड़ी बिछाई जाएगी। झालरों, तरह-तरह की इलेक्ट्रानिक लड़ियों से भी नदी-तालाबों पर सतंरगी रोशनी बिखेरी जाएगी। सोमवार की देर शाम पूरे जिले में साथ लाखों दिए जलाने को लेकर तैयारियां होती रहीं। राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों भी आयोजन को लेकर की गई तैयारियों का जायजा-सहयोग देने में लगे रहे।

ओबरा में जलाए जाएंगे 51000 दीपक

बड़ी नगर पंचायतों में शुमार ओबरा नगर पंचायत में रेणुका नदी घाट, सेक्टर आठ स्थित गीता मंदिर, आरपी चित्रमंदिर मैदान को 51000 दियों से रौशन करने की तैयारी की गई। इसमें नगरपंचायत के साथ ही, सामाजिक-धार्मिक प्रवृत्ति के लोग भी बढ-चढ़कर भागीदारी करते नजर आएंगे।

जिला मुख्यालय, चोपन में 21-21 हजार दियों से रोशन होंगे घाट

जिला मुख्यालय यानी जिले की एकमात्र नगरपलिका राबटर्सगंज में रामसरोवर तालाब के चारों तरफ 21 जार दियों से रोशनी बिखेरी जाएगी। वहीं, चोपन में सोन घाट पर 21000 दिए सतरंगी छटा बिखेरते नजर आएंगे। तैयारियों को लेकर राबटर्सगंज में जहां चेयरमैन रूबी प्रसाद और अधिशासी अभियंता विजय यादव तैयारियां कराने में लगे रहे। वहीं, चोपन में चेयरमैन उस्मान अली की तरफ से तैयारियां कराई जाती रही। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने भी नदी घाट पर पहुचंकर तैयारियों का जायजा लिया और सहयोग की बात कही।

पिपरी में तिरंगे के रंग में रंगी नजर आएगी देव दीपावली‘

पिपरी चेयरमैन दिग्विजिय प्रताप सिंह ने बताया कि जीआईसी फील्ड में 8000, वार्ड दो स्थित पिप्पलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 5000, तुर्रा चौराहा पिपरी स्थित सीढ़ीदार स्टीलरी पर 2100 दीपक जलाने की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि जीआईसी फील्ड में देव दीपावली तिरंगे के रंग में रंगी नजर आएगी, इसको लेकर तैयारियां कराई जा रही हैं।

दुद्धी-घोरावल में तालाबों पर बिखरी नजर आएगी अद्भुत छटा

दुद्धी में मराठा घाट पर 5100 दीपक जलाए जाएंगे। वहीं, घोरावल में बाजार स्थित और थाने के पास स्थित तालाब पर 5100, 5100 दियों के जरिए देव दीपावली पर्व मनाया जाएगा।

शिव मंदिर अनपरा में दिखेगी देव दीपावली की चकाचौंध

अनपरा स्थित शिव मंदिर, मंदिर परिसर और परिसर स्थित तालाब के चारों तरफ 2100 दीपक जलाए जाएंगे। आयोजन समिति के सचिव इं. आरएन तिवारी की अगुवाई में जरूरी तैयारियां की जाती रहीं। कहुआनाला छठ घाट को भी 2100 से लेकर 5100 दियों से रोशन करने की तैयारी की गई है। यहां समाजसेवी और धार्मिक प्रवृत्ति के लोग रोशनी बिखेरते नजर आएंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story