×

Sonbhadra News: चंद्रयान-3 का माडल बना पुलिस तिराहे की पहचान, सौंदर्यीकरण कार्य के तहत डीएम ने किया लोकार्पण

Sonbhadra News: जिला मुख्यालय क्षेत्र के पुलिस लाइन तिराहे (चुर्क मोड़) की पहचान अब सर्किट हाउस के साथ ही, चंद्रयान-3 से जुड़ गई है। तिराहे के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत हिण्डाल्को इण्डस्ट्रीय लिमिटेड की तरफ से स्थापित चन्द्रयान-3 "देश का मेटल" मॉडल का शनिवार को डीएम चंद्र विजय सिंह कीर तरफ से लोकार्पण किया गया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 17 Feb 2024 4:22 PM GMT
Model of Chandrayaan-3 identified by police crossing, DM inaugurated it as part of beautification work
X

चंद्रयान-3 का माडल बना पुलिस तिराहे की पहचान, सौंदर्यीकरण कार्य के तहत डीएम ने किया लोकार्पण: Video- Newstrack

Sonbhadra News: जिला मुख्यालय क्षेत्र के पुलिस लाइन तिराहे (चुर्क मोड़) की पहचान अब सर्किट हाउस के साथ ही, चंद्रयान-3 से जुड़ गई है। तिराहे के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत हिण्डाल्को इण्डस्ट्रीय लिमिटेड की तरफ से स्थापित चन्द्रयान-3 "देश का मेटल" मॉडल का शनिवार को डीएम चंद्र विजय सिंह कीर तरफ से लोकार्पण किया गया। सर्किट हाउस आने वाले वीआईपी के साथ ही आमजन के लिए यह मॉडल आकर्षण का केंद्र तो रहेगा ही, इसके चलते जिले की भी एक अलग पहचान नजर आएगी। पर्यटन की दृष्टि से जिला मुख्यालय के आस-पास की एरिया को विकसित करने की हो रही पहल की दृष्टि से भी इस कार्य को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताते चलें कि चुर्क तिराहा आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण तो है ही, पुलिस लाइन के साथ ही, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, राजकीय मेडिकल कालेज, सर्किट हाउस, राजकीय पालिटेक्निक कालेज जाने वालों को इस तिराहे से या तिराहे के पास से होकर गुजरना पडता है। वहीं, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तिराहा स्थित होने के कारण, यूपी के अलावा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोगों को भी चुर्क मोड़ वाली एरिया से होकर गुजरना पडता है। इस लिहाज से पुलिस लाइन तिराहे पर, डीएम की पहल पर, सीएसआर कोटे से हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट की तरफ से स्थापित चंद्रयान-3 "देश का मेटल" मॉडल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के साथ ही जहां, जनपद को अलग पहचान दिलाता नजर आएगा। वहीं, विद्यार्थियों को भी चंद्रयान-3 का यह माडल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करेगा।


देश को मिले गौरव की याद दिलाता रहेगा यह मॉडल: डीएम

डीएम चंद्रविजय सिंह ने इसको लेकर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि चंद्रयान-3 का यह माडल लोगों, खासकर जिले में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही, जिले की एक अलग पहचान बनाता नजर आएगा। कहा कि चंद्रयान-3 ने देश का गौरव बढ़ाया है और पुलिस तराहे पर मौजूद चंद्रयान-3 का माडल, हमारे देश के मिले उसी गौरंव का प्रतीक है। यह जिले के छात्र-छात्रों को, देश के इस गौरव-उपलब्धि की जानकारी देने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं, इको प्वाइंट की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए आने वाले सैलानियों, पर्यटकों, जनपदवासियों के लिए चंद्रयान-3 का यह मॉडल आकर्षण का केंद्र बना नजर आएगा।


इनकी-इनकी रही प्रमुख मौजूदगी

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान हिण्डाल्को इण्डस्ट्रीज के सीओओ एन नागेश, एचआर हेड जसवीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, हिण्डाल्को रेणुकूट के जनसंपर्क अधिकारी यशवंत कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी राबर्ट्सगंज विजय कुमार यादव सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story