×

Sonbhadra News: तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें.. की थीम पर मना गणतंत्र दिवस, देशभक्ति परक कार्यक्रमों की रही धूम, ध्वजारोहण के साथ दी गई परेड की सलामी

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें.. की थीम पर जहां देशभक्ति परक कार्यक्रमों की धूम मची रही। वहीं, ध्वजारोहण के बाद पुलिस लाइन सहित परियोजनाओं में परेड की सलामी ली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही प्रभात फेरी और मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र बने रहे।

Kaushlendra Pandey
Published on: 26 Jan 2024 4:31 PM GMT
X

गणतंत्र दिवस पर हुआ देशभक्ति परक कार्यक्रम ध्वजारोहण के साथ दी गई परेड की सलामी: Photo- Social Media

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें.. की थीम पर जहां देशभक्ति परक कार्यक्रमों की धूम मची रही। वहीं, ध्वजारोहण के बाद पुलिस लाइन सहित परियोजनाओं में परेड की सलामी ली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही प्रभात फेरी और मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र बने रहे।

मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने सुबह 9ः30 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउअंड में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली और पुलिस परेड का निरीक्षण किया। कहा कि आज अमर शहीद, बलिदानियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति दे दी। कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए देशभक्ति का जज्बा जगाए रखने की जरूरत है।


सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे को आसमान में छोड़कर पुलिस लाइन में परेड कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को संविधान के पालन का संकल्प दिलाया। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया। परेड कमांडर सहित सभी कमांडरों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सांसद पकौड़ी लाल कोल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. यशवीर सिंह, सीडीओ सौरभ गगवार, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर निखिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।


कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने की ली शपथ

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण करते हुए मौजूद सभी ने एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। जिलाधिकारी ने कहाकि कि राष्ट्रीय पर्व से अच्छे विचारों और नई ऊर्जा का संचार होता है जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप बेहतर कार्य करने में मदद मिलती है।

विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार और अन्य सरकारी कार्यालयों में सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) सुभाष चंद्र यादव, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) आशुतोष दूबे, उप जिलाधिकारी मुख्यालय प्रमोद तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सिंह, रामलाल यादव, इसरार अहमद खा, सुरेश पाठक जिला सूचना विज्ञान अधिकरी अनिल कुमार गुप्ता, राजीव शुक्ला, गिरजा सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही। संचालन रामलाल यादव ने किया।

आसमान में गुब्बारे छोड़ दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को गति देने के लिए आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story