Sonbhadra News: पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ की मुहिम : सोनभद्र में रोपे गए 1.53 करोड़ पौधे

Sonbhadra News: देर शाम तक चले पौधरोपण अभियान में वन विभाग, प्रशासनिक अमले के साथ ही पुलिस महकमे की भी सहभागिता देखने को मिली

Kaushlendra Pandey
Published on: 20 July 2024 4:51 PM GMT
Sonbhadra News:
X

Sonbhadra News: 

Sonbhadra News: जिले में इस वर्ष एक करोड़ 88 लाख पौधों के रोपण के लिए शनिवार को अभियान की शुरूआत की गई। इसके तहत 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक दिन में 36.50 करोड़ पौधों के रोपण के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले सोनभद्र में1,53,53,686 पौधों का रोपण किया गया। पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, एक पेड़ मां के नाम.. की थीम पर शुरू हुए इस अभियान की अगुवाई प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने की। देर शाम तक चले पौधरोपण अभियान में वन विभाग, प्रशासनिक अमले के साथ ही पुलिस महकमे की भी सहभागिता देखने को मिली।

उनके साथ विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत सहित अन्य ने पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया और चुर्क तिराहा स्थित सर्किट हाउस परिसर, छतेहरी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम मनोहर सिंह उपवन-स्मृति स्थल और ग्राम पंचायत मरकरी में पौधरोपण कर लोगों से इसे जनांदोलन बनाने का आह्वान किया गया।


पर्यावरण संरक्षण के लिए मां के नाम लगाएं पेड़ : प्रभारी मंत्री

- प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम.. लगाने का आवाहन किया है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ.. अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में एक ही दिन 20 जुलाई को 36.50 करोड़ पौधे रोपित किए जा रहे हैं। लोगों से अपील की कि मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं।


- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किए गए याद:

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम निहोर सिंह को याद करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर वह असहयोग आंदोलन में कूद पड़े थे। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें गोरी हुकूमत ने 17 माह तक नजर बंदी की सजा दी थी।

- हरीतिमा ऐप के जरिए की जाएगी पौधों की टैगिंग

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि जिले में एक करोड़ 55 लाख 46 हजार 728 पौधों के रोपण का अभियान चलाया जा रहा है। हरीतिमा ऐप के माध्यम से रोपे गए भी पौधों की जियो टैगिंग की जाएगी। पौधरोपण में फलदार और औषधीय पौधों को तरजीह दी जा रही है। इसके तहत जामुन, आम ,अमरूद ,पीपल, पाकड़ ,बरगद ,आंवला, नीम, शीशम, अर्जुन, सेमल, कांजी आदि प्रजाति के पौधे रोपे जा रहे हैं।


- रोपित पौंधों की करें सतत निगरानी: मंडलायुक्त

पौधरोपण अभियान के नोडल/मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी ने रेणुकूट इलाके के बेलहत्थी गांव में पौधरोपण किया। लोगों से अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने, रोपण के बाद उनका संरक्षण करने की अपील की। अधिकारियों को रोपित वृक्षों की सतत निगरानी का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, प्रभागीय वनाधिकारी मानवेंद्र सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी उषा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

-पुलिसकर्मियों ने भी चलाया पौधरोपण अभियान:

एसपी डा. यशवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन के साथ ही, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और शाखा प्रभारियों की तरफ से भी पौधरोपण कर हरियाली संरक्षण का संकल्प लिया गया।


-- जानिए, किस विभाग ने किया कितने पौधों का रोपण :

-- सोनभद्र वन प्रभाग : 24,51,588

-- ओबरा वन प्रभाग : 22,78,130

-- रेनुकूट वन प्रभाग : 29,54,154

कैमूर वन्य जीव वन प्रभाग : 9,78,202

-- अन्य विभाग : 66,91,612

-- सम्पूर्ण योग : 1,53,53 686

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story