×

Sonbhadra News : प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान 7 से, आधी आबादी की हिस्सेदारी, समूह की 1.65 लाख महिलाए मुहिम को देंगी धार

Sonbhadra News: प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान को नवाचार के मामले में प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने के बाद, इस मुहिम का दायरा बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 6 March 2025 7:35 PM IST
Sonbhadra News
X

Sonbhadra News 

Sonbhadra News : जिला पंचायत राज महकमे की तरफ से जिले के 61 ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान को नवाचार के मामले में प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने के बाद, इस मुहिम का दायरा बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। अब इस अभियान से समूह की महिलाओं का भी जुड़ाव देखने को मिलेगा। अभियान को 61 ग्राम पंचायतों से बढ़ाकर 150 ग्राम पंचायत तक किए जाने और इससे एक लाख 65 समूह सखियों को जोड़ने की मुहिम की शुरूआत सात मार्च यानी शुक्रवार को लोढ़ी स्थित पंचायत भवन से की जाएगी।

इस मुहिम को दो महिला अफसर देंगी धार

घर को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण रखने वाली महिलाएं, प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान में भी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष दर्जा दिलाने में कामयाब हों, इसके लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इस अभियान का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम को धार देने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण और डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह मौजूद रहेंगी।

सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति की चल रही मुहिम

बताते चलें कि जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। प्रथम चरण के तहत इस अभियान से 61 ग्राम पंचायतों को जोड़ते हुए, ग्रामीणों के घरों पर बोरियां टांगकर कूड़ा एकत्रीकरण का अभियान चलाया जा रहा है और इसके जरिए एकत्रित होने वाले कूड़ों के सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि अब इस अभियान को दूसरे चरण में 150 ग्राम पंचायतों तक विस्तारित किए जाने को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को इस अभियान का प्रमुख हिस्सेदार बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पंचायत भवन लोढ़ी से, स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के जरिए ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक फ्री यानी प्लास्टिक से मुक्ति की मुहिम चलाई जाएगी।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story