×

लकड़ी लेने जंगल गई दो नाबालिग सहेलियों से दुष्कर्म, दो दोस्त गिरफ्तार

Sonbhadra: बभनी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियां जंगल में जलावनी लकड़ी लाने के लिए गई हुई थीं। तभी रास्ते में उन्हें दो युवक मिल गए। बहला-फुसलाकर दोनों लड़कियों को वापस जंगल की तरफ ले गए और दुष्कर्म किया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 10 Jun 2024 10:21 AM GMT
sonbhadra news
X

सोनभद्र में दो नाबालिग सहेलियों से दुष्कर्म (न्यूजट्रैक)

Sonbhadra News: जिले के बभनी थाना क्षेत्र के जंगल में जलावनी लकड़ी लाने के लिए गई दो नाबालिग सहेलियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लकड़ी लेकर घर आते वक्त दो दोस्तों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और बहला-फुसला कर दोनों को वापस जंगल ले गए। आरोप है कि वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना रविवार की है। देर रात मामले की जानकारी पीड़ितों के परिवार वालों की ओर से पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों का संबंधित धाराओं के तहत चालान कर दिया गया।

बताते हैं कि बभनी थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी दो नाबालिग लड़कियां, इलाके के जंगल में जलावनी लकड़ी लाने के लिए गई हुई थीं। शाम 4 बजे के करीब दोनों घर के लिए वापस हो रहे थे तभी रास्ते में उन्हें इलाके के ही दो परिचित युवक मिल गए। बहला-फुसलाकर दोनों लड़कियों को वापस जंगल की तरफ ले गए। आरोप है कि जंगल में जाने के बाद दोनों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। देर शाम घर लौटने पर पीड़ितों ने वाकए के जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद परिवार वाले पीड़िता को लेकर बभनी थाने पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए प्रकरण की तहरीर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मामले में बभनी थाने पर मिली तहरीर के क्रम में धारा-363/376(3)/376(2)एल/506 और 3/4, 3/4(2), 5(ज्ञ)/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर में हरिचरण गोंड़ पुत्र रामसुभग गोंड़, अमीर सिह पुत्र मुन देव सिंह निवासी भंवर टोला मगरमाड़ थाना बभनी शीशटोला मेन रोड रम्पाकुरर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक बभनी सदानंद राय की अगुवाई वाली टीम की तरफ से की गई।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story