Sonbhadra News: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यालय को दी गई दो पार्कों की सौगात, पौधरोपण-पौध वितरण के जरिए जगाई हरियाली की अलख

Sonbhadra News: सोनभद्र में स्वतंत्रता दिवस पर दो नए पार्कों का उद्घाटन हुआ, जहां पौधरोपण और पौधों के वितरण के जरिए हरियाली का संदेश दिया गया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 15 Aug 2025 6:54 PM IST (Updated on: 15 Aug 2025 8:35 PM IST)
Sonbhadra News: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यालय को दी गई दो पार्कों की सौगात, पौधरोपण-पौध वितरण के जरिए जगाई हरियाली की अलख
X

Sonbhadra News

Sonbhadra News: जिले में जहां एक तरफ स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। वहीं, जिला मुख्यालय पर दो पार्कों की भी सौगात उपलब्ध कराई गई। पौधरोपण और पौधों के वितरण के जरिए, आम लोगों के लिए हरियाली की अलख जगाने के साथ ही, पौधों के संरक्षण और पेड़ों को बचाए रखने का संकल्प लिया गया।


शकुंत पार्क से निहार सकेंगे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का विहंगम दृश्य:

जिला प्रशासन की तरफ से जहां बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया। वहीं, क्रिटिकल गैप के जरिए विकास भवन के सामने पहाड़ी पर क्रिटिकल गैप योजना के तहत निर्मित शकुंत पार्क का डीएम बीएन सिंह और सीडीओ जागृति अवस्थी ने फीता काटकर, आमजन को समर्पित किया। डीएम ने कहा कि इस पार्क से पंचमुखी महादेव मंदिर, मंगलेश्वर महादेव मंदिर, विजयगढ़ दुर्ग का विहंगम दृश्य तो दिखायी देता ही है। आस-पास की हरियाली मन को असीम सुकून का एहसास कराती है। बताया कि पार्क में योगाभ्यास, बैटमिंटन ट्रैप के केनोपी (हॉट) के साथ ही लोगों को बैठने के लिए बेंच बनाए गए हैं।


शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे यह पार्क: डीएम

यहां के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना के जरिए नवनिर्मित सोन सुषमा अलंकृत उद्यान पार्क का भी फीता काटकर शुभारंभ किया गया। पार्क परिसर में पौधरोपण करते हुए हरियाली का संदेश दिया गया। डीएम ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में इस पार्क के जरएि लोगों को व्यायाम, प्राणायाम, मार्निंग वाक की सुविधा मिलेगी ही, कलेक्ट्रेट में आने वाले भी यहां की शुद्ध हवा और शांत वातावरण का लाभ उठा सकंेगे।


हेजिंग सिजेरियम पौध दिखाएंगे अलग ही आकर्षण:

जिला उद्यान अधिकारी मेवालाल ने बताया कि पार्क में विभिन्न प्रकार के ऐसे फूलों के पौधे लगाए गए हैं जो जिले के वातावरण के अनुकूल हैं। पूरे पार्क को हेजिंग सिजेरियम नामक पौधों से सजाया गया है। गर्मी बढ़ने के साा इन पौधों का रंग भी गाढ़ा लाल हो जाता है। इसके अलावा जकरंडा, गुला चीनी, लाजोस्टीनिया, अमलतास, कचनार आदि के पौधे लगाए गये हैं, जो पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगाते नजर आएंगे। 44 लाख की लागत से निर्मित इस पार्क के बीच बैठने के लिए बेंच का निर्माण के साथ ही, सुकून भरे एहसास के लिए मखमली घास लगाई गई है।

पेड़ हैं तो प्राण हैं.. मुहिम के तहत पौधों का किया गया वितरण:

उधर, पेड़ हैं तो प्राण हैं.. मुहिम के संयोजक संदीप मिश्रा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण वितरण का अभियान चलाया गया। विरधी में आयोजित कार्यक्रम में हरियाली का महत्व बताते हुए ग्रामीणों में फलदार और छायादार पौधे वितरित किए गए। बेठिगाँव निस्फ में भी पौधों का वितरण किया गया। अर्पित तिवारी, बबलू विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा, कमलेश कुमार, आकाश चौहान, अरविंद लोहार, विजय चौहान, धीरज कनौजिया, विवेक जाटव सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story