×

Sonbhadra: 'योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं बनीं सशक्त भारत की तस्वीर', केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया का आह्वान

Anupriya Patel in Sonbhadra: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, 'यात्रा के दौरान बहनों के जरिए उनकी कहानियां सामने आई। ये किस्से भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर-विकसित राष्ट्र बनाने की चल रही पहल की मजबूत छवि प्रस्तुत करने वाली है।'

Kaushlendra Pandey
Published on: 21 Nov 2023 12:48 PM GMT (Updated on: 21 Nov 2023 12:52 PM GMT)
Anupriya Patel in Sonbhadra
X

Anupriya Patel (Social Media)

Anupriya Patel in Sonbhadra: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) अपने दौरे के दूसरे दिन 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को गति देने की बात कही। जिला मुख्यालय पर लोढ़ी में आयोजित संकल्प यात्रा से जुड़े कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से आगे आकर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, 'यात्रा के दौरान बहनों के जरिए उनकी कहानियां सामने आई। ये किस्से भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर-विकसित राष्ट्र बनाने की चल रही पहल की मजबूत छवि प्रस्तुत करने वाली है।'

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसी ही बहनों को 'अमृत स्तंभ' की संज्ञा दी। देश के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं के संबंध में पूरी जानकारी नहीं है। उन्हें जहां इस यात्रा के माध्यम से खासकर, कार्यक्रम के जरिए संचालित हो रहे एलईडी वैन के जरिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रम और जनजातीय समुदाय आधारित योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैं। वहीं, ज्यादा से ज्यादा पात्रों को चिन्हित कर उन्हें, योजना का लाभ दिया जा सके, इसके प्रयास जारी हैं।'

अनुप्रिया- 2047 तक विकसित-आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वर्ष 2047 को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि, 'संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की एक ऐसी अनूठी पहल है, जिसके जरिए शहर हो या गांव, कस्बे हों या मजरें, सभी जगह अति पिछड़े, योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें लाभ पहुंचाया जा सके। मंत्री ने कहा कि देश को 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसके लिए जरूरी है कि योजनाओं की शत-प्रतिशत पात्रों तक पहुंच सुनिश्चित हो।'

केंद्रीय मंत्री ने सांसद पकौड़ी लाल कोल (MP Pakodi Lal Kol), मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अद एस जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल ने मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क खाद्य सामग्री, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मनरेगा जॉबकार्ड प्रमाणपत्र/स्वीकृति प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एनआरएलएम विभाग, बैंक, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के स्टालों का अवलोकन किया और स्टालों पर प्रदर्शित उत्पादों-माडलों के बारे में जानकारी हासिल की।

उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढी परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद पर अन्नप्रासन एवं गोद भराई कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री ने प्रतिभाग किया। जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, उप निदेशक कृषि जय प्रकाश, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story