×

122 घंटे का सफर पूरा कर चुकी हैं सोनी, जानिए डांस के दौरान क्या खाया ?

Admin
Published on: 9 April 2016 5:32 AM GMT
122 घंटे का सफर पूरा कर चुकी हैं सोनी, जानिए डांस के दौरान क्या खाया ?
X

वाराणसीः पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की बेटी सोनी चौरसिया इतिहास रचने के बेहद करीब है। सोनी 124 घंटे कथक नृत्य करके वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए पिछले चार अप्रैल से डांस कर रही हैं। अब तक सोनी ने 122 घंटे का सफर तय कर लिया है। सोनी सफलता के बेहद करीब हैं तो हर कोई सोनी के बारे में जानना चाहता है कि आखिर सोनी ने अब तक का सफर कैसे पूरा किया और सोनी के इस सफर में कितने लोग साथ है।

सोनी करती थी बीस घंटे रियाज

-सोनी वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के सपने को पूरा करने के लिए एक वर्ष से तपस्या कर रही थी।

-पिछले एक साल से सोनी के रियाज का दौर सुबह भोर से शुरु होता है जो रात के 11 बजे तक चलता था।

-सुबह तीन बजे नाव से गंगा पार दौड़ने के लिए जाती थी।

-गंगा के उस पार रेत पर करीब एक से डेढ़ घंटे तक दौड़ लगाती थी।

उसके बाद रेत पर एक घंटे तक योगा।

योगा के बाद गंगा को तैर कर पार कर घर वापसी।

चार घंटे के रियाज के बाद सोनी हैवी ब्रेक फास्ट में मेवे व कमलगट्टे का हलुआ, दलिया आदि लेती थीं।

हल्दी व प्रोटीन एक्स मिलाकर दूध भी पीती थीं।

सोनी हमेशा गर्म पानी का सेवन करती थीं।

-एक घंटे आराम के बाद सोनी पैरों में घुंघरू बांधकर आठ घंटे डांस का रियाज करती थीं।

-रियाज के बाद सोनी सांग ट्रैक को तैयार करती थी।

यह भी पढ़ें...वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का फिर प्रयास करेंगी काशी की बेटी सोनी चौरसिया

डांस के दौरान क्या खाती हैं सोनी

-सोनी ने चार अप्रैल को दिन का खाना खाने के बाद शाम छह बजे रेडबुल एनर्जी ड्रिंक लेकर डांस की शुरुआत की।

-सतावरी अश्वगंधा मुलेठी का चूर्ण मिलाकर सुबह आधा चम्मच लेती और रात में दूध के साथ आधा चम्मच लेती हैं।

-रात में करीब आठ बजे खिचड़ी लिया और गर्म पानी पीया,

-दूसरे दिन पांच अप्रैल की सुबह पांच बजे सोनी ने गौमूत्र पिया।

-उसके बाद नींबू शहद के साथ ठ्रैप्टिंग एनर्जी बिस्किट लिया।

-सुबह आठ बजे टमाटर सूप, दस बजे पतली खिचड़ी।

-बीच-बीच में गरम पानी पीती हैं।

-11 बजे रेडबुल एनर्जी ड्रिंक,12बजे मठ्ठा पीती हैं।

-दोपहर में सेब संतरा और ड्राइ फूड में अखरोट का सेवन बीच-बीच में करती रहतीहैं ताकि एनर्जी मिलती रहे।

-दिन में दो बार हल्दी का दूध और बादाम का दूध पीती हैं।

-डांस के दौरान दलिया, खिचड़ी और टमाटर का शूप पीती रहती हैं।

-सोनी की यही दिनचर्चा पिछले छह दिन से चल रही हैं।

-सोनी डायटिशियन की देखरेख में खाना पीना कर रही हैं।

रेस्ट के समय होता है चेकअप

-सोनी रेस्ट के दौरान कुछ नहीं खाती है।

-उस दौरान डॉक्टर उनका चेकअप करते हैं और फिजियोथिरैपिस्ट स्ट्रेचिंग कराते हैं।

-मशीन के सहारे सोनी के मशल्लस को रिलैक्स किया जाता है।

सोनी के साथ कोच भी कर रहे हैं तपस्या

-सोनी को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके कोच राजेश डोगरा का भी अहम रोल है।

-सोनी को मुकाम दिलाने के लिए वे भी पिछले एक साल से सोनी के साथ तपस्या कर रहे हैं।

-सोनी मंच पर तो उनके कोच मंच के नीचे पिछले छह दिनों से सोये नहीं हैं।

-वे मंच के नीचे सारा काम अपनी देखरेख में कर रहे हैं।

-कोच राजेश डोगरा पिछले एक साल से प्रतिदिन सुबह तीन बजे सोनी के घर जाकर उसे उठाते है और उसे रियाज के लिए खुद नाव चलाकर गंगा के उस पार लेकर जाते है।

पान बेचते हैं सोनी के पिता

-सोनी के पिता श्याम चंद्र चौरसिया पान की दुकान चलाते हैं।

-सोनी का परिवार बीबीहटिया मुहल्ले में रहता है।

-बेहद सामान्य परिवार की सोनी की दो बहनें और दो भाई हैं।

-इस अभियान में सोनी का छोटा भाई पवन भी दिनरात लगा हुआ है।

-वहीं उनकी मां दिन-रात पूजा पाठ कर भगवान से बेटी का सपना पूरा करने की प्रार्थना कर रही हैं।

Admin

Admin

Next Story