×

सोनिया और प्रियंका दो दिन के चुनावी दौरे पर 22 को आएंगी रायबरेली

यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिन के चुनावी दौरे पर 22 अप्रैल को रायबरेली आ रही हैं। सोनिया और प्रियंका 22 और 23 अप्रैल को रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

Dhananjay Singh
Published on: 21 April 2019 1:11 PM GMT
सोनिया और प्रियंका दो दिन के चुनावी दौरे पर 22 को आएंगी रायबरेली
X

लखनऊ: यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिन के चुनावी दौरे पर 22 अप्रैल को रायबरेली आ रही हैं। सोनिया और प्रियंका 22 और 23 अप्रैल को रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

22 अप्रैल को सोनिया और प्रियंका फुरसतगंज हवाई अड्डे पर 2 बजे पहुंचेगी। यहां से वह अमेठी के लोकसभा क्षेत्र में तिलोई विधानसभा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद प्रियंका वाड्रा रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के अमावां और मेजरगंज में सभाओं को संबोधित करेंगी जबकि सोनिया गांधी भुएमऊ स्तिथ आवास पर रायबरेली के कार्यकर्ताओं के साथ 4 बजे बैठक करेंगी।

यह भी देखें:-उप्र में थम गया तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को होगा मतदान

अगले दिन 23 अप्रैल को प्रियंका 9 बजे अमेठी में प्रचार के लिए जाएंगी। सोनिया 10 बजे रायबरेली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र भ्रमण करेंगी। शाम 5 बजे सोनिया गांधी फुरसतगंज से दिल्ली के लिये उड़ान भरेंगी।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story