×

कल सोनिया गांधी रायबरेली से करेंगी नामांकन, ये है पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस का गढ़ मानी जानी वाली लोकसभा सीट पर एक बार फिर देश की नजरे टिक गई हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कल अपने चुनावी अभियान की शुरुआत के पूजा-अर्चना के साथ करेंगी।

Dharmendra kumar
Published on: 10 April 2019 2:11 PM GMT
कल सोनिया गांधी रायबरेली से करेंगी नामांकन, ये है पूरा कार्यक्रम
X

रायबरेली: कांग्रेस का गढ़ मानी जानी वाली लोकसभा सीट रायबरेली पर एक बार फिर देश की नजरे टिक गई हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कल अपने चुनावी अभियान की शुरुआत के पूजा-अर्चना के साथ करेंगी।

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी सांसद पद के लिये अपना पांचवी बार नामांकन करेंगी। सोनिया गांधी पहले भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी। उनके साथ उनके पुत्र व कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव यानि उनकी पुत्री प्रियंका गांधी साथ रहेगीं।

यह भी पढ़ें...एलएमआरसी: छात्रों को मेट्रो ट्रेन में सुरक्षित सफर की दी गई जानकारियां

सोनिया गांधी के नामांकन से पहले हवन पूजन करवाने वाले पंडित राधे श्याम दीक्षित का कहना है कि वह बीते चार बार से लगातार सोनिया गांधी का हवन पूजन करने के बाद अपना नामांकन करती हैं और कल पांचवी बार हवन पूजन करने के बाद एक बार फिर अपना नामांकन करने जाएगीं।

यह भी पढ़ें...भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ राष्ट्र की भावनाओं को समाहित करता है: शिवसेना

विरोधियो द्वारा गांधी परिवार पर हिन्दू धर्म पर निशाना साधने वाले पर पंडित जी का कहना है की सोनिया गांधी पूरे विधि विधान से पूजा करती हैं। विरोधियो का काम है निशाना साधना।

सोनिया गांधी का कार्यक्रम

सुबह 11:30 भुएमऊ गेस्ट हाउस से प्रस्थान

11:45 हवन पूजन केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय

12:45 रोड शो

2:00 बजे - नामांकन

2:30 मौलाना अली मियां

3:00 भएमऊ में कांग्रेस वर्कर्स के साथ मीटिंग

4:00 दिल्ली के लिए प्रस्थान

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story