×

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी में एसपी अभिषेक वर्मा पहुंचे गंगा घाट, मकर संक्रांति पर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी में मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर नव नियुक्त एसपी अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों के साथ गंगा घाट का निरीक्षण किया।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 14 Jan 2023 1:48 PM GMT
SP Abhishek Verma reached Ganga Ghat in Garhmukteshwar pilgrimage, inspected the security system on Makar Sankranti
X

हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी में एसपी अभिषेक वर्मा पहुंचे गंगा घाट, मकर संक्रांति पर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी (Garhmukteshwar pilgrimage) में मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर नव नियुक्त एसपी अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों के साथ गंगा घाट का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मकर संक्रांति पर्व पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों से श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए ब्रजघाट के गंगातट पर आते हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु

भारतीय संस्कृति में भगवान सूर्य नारायण से जुड़े कई प्रमुख पर्वों को मनाने की परंपरा हिंदु धर्माम्बलियों में है। जिसमें मकर संक्राति एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान सूर्यनारायण के उत्‍तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष में मनाया जाता हैं। सूर्यदेव के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश के इस पर्व को मकर संक्राति पर्व के रूप में मनाया जाता है। ब्रजघाट व पुष्पावती के गंगा घाटो पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों से श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं।

पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती

ब्रजघाट व पुष्पावती पूठ गंगा घाटों पर मकर संक्रांति पर्व के मौके पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने का कल अनुमान है। जिसको लेकर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस अलर्ट भी हो गई है। ऐसे में ब्रजघाट व पुष्पावती पूठ गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात भी किया जाएगा।

गंगा घाटों पर महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। घाट पर सुरक्षित गंगा स्नान के लिये बैरिकेंडिंग व गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम व प्रकाश का भी बंदोबस्त किया जाएगा। नव नियुक्त एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंगा घाटों का निरीक्षण किया है। साथ ही गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story