हार के बाद अखिलेश यादव और आजम खान ने लिया बड़ा फैसला, दे सकते हैं विधायक पद से इस्तीफा

UP Election Result 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और वरिष्ठ सपा नेता आजम खान अपने विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 12 March 2022 7:06 AM GMT (Updated on: 12 March 2022 7:14 AM GMT)
Akhilesh Yadav and Azam Khan: Akhilesh Yadav and Azam Khan resign from Lok Sabha both coninue as mla
X

अखिलेश यादव और आजम खान (फोटो : सोशल मीडिया )

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी सीट पर जीत दर्ज करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश (Akhilesh Yadav) और वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) अपने विधायक पद से इस्तीफा (Resign) दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार यह दोनों नेता लोकसभा में सपा का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से विधायक बने हैं तो वहीँ आज़म खान रामपुर सीट से विधायक चुने गए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को करारी पटखनी देते हुए प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 403 में से कुल 273 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर मात्र 125 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी।

समाजवादी पार्टी को 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मात्र 111 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल हुई है वहीं दूसरी ओर सपा के सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के खाते में 8 तो वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के खाते में 6 सीटें आई हैं।

केंद्रीय स्तर पर और अधिक कमज़ोर हो सकती है समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी यदि यह विधानसभा चुनाव जीत जाती तो हालात कुछ और हो सकते थे लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनज़र रखें तो लोकसभा में समाजवादी पार्टी के मात्र 5 सांसद हैं, जो कि एक बेहद ही कमज़ोर आंकड़ा है और यदि इन परिस्थितियों में अखिलेश यादव और आज़म खान लोकसभा छोड़ देते हैं तो यकीनन केंद्रीय स्तर पर समाजवादी पार्टी और भी अधिक कमज़ोर हो जाएगी। यकीनन इन्हीं बातों को मद्देनज़र रखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल से तो वहीं आज़म खान रामपुर विधानसभा सीट से अपने विधायक पद के त्यागपत्र दे सकते हैं। हालांकि दोनों की ओर से इन निर्णय को लेकर अभीतक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है लेकिन हालात के मद्देनज़र यही निर्णय लिया जा सकता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story