×

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात

सपा मुख्यालय में बुधवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है। नोटबंदी-जीएसटी के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णयों से जनता और व्यापारी त्रस्त हैं और उद्योगधंधे बंद हो रहे है। बाजार में मंदी है और हर रोज नौजवान रोटी-रोजगार से वंचित किए जा रहे हैं।

SK Gautam
Published on: 23 Oct 2019 5:08 PM GMT
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात
X
अखिलेश यादव की फ़ाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वर्ष 2022 में होने वाला आगामी राज्य विधानसभा के चुनावों में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी अन्य दल से चुनाव गठबंधन नहीं होगा। पार्टी अपने काम और जनता के लिए किए जा रहे संघर्ष के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनादेश प्राप्त कर अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता वर्ष 2022 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।

किसी भी दल से सपा नहीं करेगी गठबंधन

सपा मुख्यालय में बुधवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है। नोटबंदी-जीएसटी के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णयों से जनता और व्यापारी त्रस्त हैं और उद्योगधंधे बंद हो रहे है। बाजार में मंदी है और हर रोज नौजवान रोटी-रोजगार से वंचित किए जा रहे हैं। रुपए की साख गिरती जा रही है। प्रदेश में कर्ज लेकर सरकार अपने झूठे प्रचार का ढोल पीट रही है।

ये भी देखें : क्रुरता की हद पार: डेढ़ माह के मासूम का हत्यारा बना पिता, ऐसे ली जान

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते विकास की दौड़ में उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला जा रहा है। किसानों की आय दुगुनी करना तो दूर अभी भी कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या कर रहा है। शिक्षामित्र बेरोजगारी में अपनी जान दे रहे है। नौजवान को नौकरी मिल नहीं रहीं, तमाम औद्योगिक संस्थानों से उनकी छंटनी हो रही है। भ्रष्टाचार असीमित है।

महिलाओं और किशोरियों के साथ दुष्कर्म में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था की बुरी हालत के चलते प्रदेश में न तो उद्योग लग रहे हैं और नहीं निवेश हो रहा है। पुलिस निर्दोषों का एनकाउण्टर कर रही है। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं। महिलाओं और किशोरियों के साथ दुष्कर्म में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। भाजपा प्रदेश में आतंकवाद का माहौल बनाकर राज कर रही है। असहमति उसे बर्दाश्त नहीं है। सुप्रीमकोर्ट का भी मानना है कि यूपी. में अराजकता व्याप्त हो गयी है। स्वास्थ्य और शिक्षा में राष्ट्रीय औसत में उत्तर प्रदेश की ग्रोथ कम है।

ये भी देखें : मचा हाहाकार: राजधानी में डेंगू का कहर, बढ़ रही मरीजों की संख्या

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियों से देश के लोकतंत्र को खतरा है। भाजपा की राज्य सरकार गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार अपराधियों को सजा क्या देगी जब वह स्वयं उनके साथ खड़ी है? जनता लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और आदर्शों की उपेक्षा से आजादी खतरे में पड़ सकती है। जनता ही इस लड़ाई को जीत में बदल सकती है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story