सपा-बसपा ने कार्यकर्ताओं ने 63 किलो का केट काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग सपा-बसपा गठबंधन पर उंगलिया उठा रहे है। उन्हें उस वक्त पता चलेगा जब जब वोट पड़ेगा| हमें उनके विषय में ज्यादा कुछ नही बोलना है।

Shivakant Shukla
Published on: 15 Jan 2019 12:17 PM GMT
सपा-बसपा ने कार्यकर्ताओं ने 63 किलो का केट काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन
X

कानपुर: सपा-बसपा गठबंधन उत्तर प्रदेश की राजनीती में नया इतिहास लिखते दिखाई दे रही है। यहां दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मिलकर बसपा सुप्रीमो मायावती का 63वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 63 किलो का केक काटकर जश्न मनाया।

ये भी पढ़ें— ड्यूटी पर एक्टिव RPF जवान ऐसे आया ट्रेन की चपेट में, मौत

15 जनवरी का दिन बसपा और सपा के लिए बेहद खास दिन रहा। शहर भर में सपा कार्यकर्ताओ ने सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया गया। वहीं बसपा ने पूरी ताकत के साथ एक जुट होकर बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया। बसपा के लखनऊ कानपुर मंडल जोन इंचार्ज नरेन्द्र कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बहन जी के बर्थडे के मौके पर बसपा कार्यकर्ताओ को चुनावी रणनीति से अवगत कराया।

लखनऊ कानपुर मंडल जोन इंचार्ज नरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बहन की उम्र 63 वर्ष हो गयी है। उनके जन्मदिन को हम लोग एक त्यौहार के रूप में मना रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी के अन्दर एक पाजिटिव एनर्जी है जिसका लाभ हमें 2019 के लोकसभा चुनाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें— मकर संक्रांति पर भंडारा कर रहे लोगों से नगर निगम ने वसूला जुर्माना

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग सपा-बसपा गठबंधन पर उंगलिया उठा रहे है। उन्हें उस वक्त पता चलेगा जब जब वोट पड़ेगा| हमें उनके विषय में ज्यादा कुछ नही बोलना है।

सपा नेता सर्वेश यादव ने कहा कि आज देश की दो महान महिला कुमारी मायावती और हमारी भाभी डिम्पल यादव का जन्मदिन है। हम दोनों लोग मिलकर जुलकर डिम्पल यादव और बहन जी जन्मदिन मना रहे है। यही हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व का आदेश है, पूरे देश में गठबंधन का असर देखने को मिल रहा है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता बौखलाए घूम रहे है। बीजेपी सोशल मीडिया पर गलत तरह से भ्रम फ़ैलाने का भी काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें— शादी समारोहों में हुक्का बार का लाइसेंस नहीं

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story