×

Jhansi News: अखिलेश यादव ने झांसी जेल में दीपनारायण सिंह यादव से की मुलाकात, सरकार पर लगाया आरोप

Jhansi News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने झांसी जिला कारागार में सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मुलाकात की।

B.K Kushwaha
Published on: 26 Dec 2022 1:24 PM GMT (Updated on: 26 Dec 2022 3:47 PM GMT)
Jhansi News In Hindi
X

अखिलेश यादव ने झांसी जेल में दीपनारायण सिंह यादव से की मुलाकात

Jhansi News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने झांसी जिला कारागार में सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जेल के अंदर 24 मिनट तक दीप नारायण सिंह से विभिन्न मुद्दों पर लेकर वार्तालाप की। मुलाकात के बाद जेल से बाहर निकलते ही सपा प्रमुख आग बबूला हो गए। उन्होंने यूपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। इस तरह से जेल भेजने पर भाजपा सरकार सपा को पूरी तरह से बदनाम कर रही हैँ।

सरकार के दवाब में पुलिस और प्रशासन कर रहा काम: सपा प्रमुख

सपा प्रमुख ने कहा कि विधायक इरफान सोलंकी को पहले जेल भेजा गया। झूठे मुकदमे लगाकर केस किया जा रहा है। सरकार के दवाब में पुलिस और प्रशासन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब झाँसी में दीपनारायण सिंह यादव को पकड़ा था, तब उन्होंने झाँसी, कानपुर के अफसरों से वार्तालाप की तो अफसरों ने जवाब दिया था ऊपर से दबाव है, इसलिए दीपनारायण को गिरफ्तार किया गया है। छोटे से लेकर बड़े अफसर एक ही जवाब दे रहे थे कि ऊपर से दवाब है इसलिए मदद नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने पूछा कि किस तरह का दवाब है तो अफसर भी ठीक तरह से जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इससे लगता है कि ऊपर बैठे नेताओं के इशारे पर अफसर दवाब में काम कर रहे हैँ। उन्होंने कहा कि कानपुर में पुलिस कस्टडी में बलवीर की मौत हो गई हैँ। उनके परिजनों से मुलाकात की। साथ ही सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

मैनपुरी चुनाव में हार के बाद भाजपा खुद निकाय चुनाव से भाग रही: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी चुनाव में हार के बाद भाजपा खुद निकाय चुनाव से भाग रही है। भाजपा नेताओं को खुश करने के लिए अधिकारियों ने आरक्षण किया है। उन्हें उम्मीद है कि निकाय चुनाव जल्दी होगा। उन्होंने कहा कि जो चुनाव नहीं चाहते वह खुद ही चुनाव से भाग रहे हैं। भाजपा ने नगर निगमों व नगर पालिकाओं में भी कोई काम नहीं किया। डेंगू जब फैला वहीं फैला जहां भाजपा के मेयर थे या फिर उनके नगर पालिका अध्यक्ष थे।

मालूम हो कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पिछले तीन महीनों से जेल में बंद हैं। जेल में उनसे मिलने के लिए पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 दिसंबर को झाँसी आने वाले थे, परंतु पुलिस लाइन के हैलीपेड पर हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति न मिलने की वजह से उनका दौरान रद्द हो गया था। वहीं, जेल से मुलाकात करने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के परिजनों से मुलाकात की। वार्तालाप की। इस अवसर पर सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर, सपा नेता विनोद चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story