×

UP News: नेताजी की आत्मा की शांति के लिए अखिलेश यादव ने परिवार के साथ किया शांति यज्ञ

Mulayam Singh Yadav: सैफई में आज मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ हुआ। उनके बेटे अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ पूरे विधि विधान से हवन पूजन किया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 21 Oct 2022 8:31 AM GMT
Lucknow News In Hindi
X

नेताजी की आत्मा की शांति के लिए अखिलेश ने परिवार के साथ किया शांति यज्ञ

Mulayam Singh Yadav: सैफई में आज मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति (peace of Mulayam Singh Yadav soul) के लिए शांति यज्ञ हुआ। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Akhilesh Yadav) ने पत्नी डिंपल यादव (Wife Dimple Yadav) के साथ पूरे विधि विधान से पिता की आत्मा की शांति के लिए हवन पूजन किया।

पहले उनके पैतृक निवास के अंदर जो भी रस्में हैं हुई उसके बाद बाहर बने हवन कुंड में अखिलेश यादव ने पिता की आत्मा की शांति के लिए अयोध्या, वृंदावन, काशी से आये खेत्री ब्रह्मांड नो एवं आचार्यों ने हवन पूजन संपन्न कराया।


अखिलेश यादव के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सैफई में आज अखिलेश यादव के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी थी इस वजह से पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेडिंग कर लोगों को बाहर ही रोक दिया। किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं थी। अखिलेश यादव पूरा परिवार और उनके रिश्तेदार के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति की इंट्री नहीं थी। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ शांति हवन किया और शाम को ब्रह्मभोज का भी आयोजन किया गया है।


10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव को हुआ था निधन

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता में मुलायम सिंह यादव का इलाज दौरान निधन हो गया था। 11 अक्टूबर को उनके पैतृक निवास सैफई में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया और आज 11वें दिन उनकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। सैफई के लोग तेरहवीं नहीं करते हैं। वहां हवन पूजन कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है।


बता दें समाजवादी पार्टी की ओर से अपने दिवंगत नेताजी की आत्मा की शांति के लिए आज सभी जिला मुख्यालयों पर भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता मुलायम सिंह को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story