×

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का कल होगा ऑपरेशन जानें क्या है मामला

इससे पहले 10 जून को मुलायम सिंह यादव को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  वहीं आज उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के जरिए यूरिनरी रिटेंशन की दिक्कत बताए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

SK Gautam
Published on: 24 Jun 2019 1:52 PM GMT
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का कल होगा ऑपरेशन जानें क्या है मामला
X

लखनऊ: कुछ दिनों पहले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तवियत ख़राब हुई थी जिसको देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक स्वस्थ रहने के बाद एक फिर ख़राब सेहत के कारण समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी देखें : यूपी के इस जिले में बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, 9 लोगों को किया गया रेस्क्यू

इससे पहले 10 जून को मुलायम सिंह यादव को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के जरिए यूरिनरी रिटेंशन की दिक्कत बताए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुलायम सिंह यादव लंबे समय से हाई शुगर और कार्डियो की समस्या से पीड़ित हैं। वहीं नई केंद्र सरकार के गठन के बाद संसद सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने शपथ ली।

ये भी देखें : रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री को प्राइवेट सेक्टर में देने के फैसले का विरोध

अखिलेश यादव ने अपने पिता को व्हील चेयर की मदद से सदन तक पहुंचाया

कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे मुलायम शपथ लेने के लिए वेल तक भी नहीं आ सके और उन्होंने पीछे की सीट से खड़े होकर ही शपथ ग्रहण की। मुलायम सदन में व्हील चेयर पर बैठकर दाखिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव ने अपने पिता को व्हील चेयर की मदद से सदन तक पहुंचाया।

ये भी देखें : एक बार फिर केदारनाथ पर बरपेगी कयामत, दिखेगा तबाही का मंजर!

हाईपर ग्लाईसिमिया (हाईपर टेंशन) और हाईपर डायबीटीज की समस्या से पीड़ित हैं

मुलायम सिंह यादव ने आम चुनाव में मैनपुरी संसदीय सीट से चुनाव जीता है। सपा संरक्षक मुलायम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और उन्हें हाईपर ग्लाईसिमिया (हाईपर टेंशन) और हाईपर डायबीटीज की समस्या है।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का कल होगा ऑपरेशन

जांच में मुलायम सिंह पेशाब नहीं नहीं हो रही इसलिए आज यह लाया गया और उनकी जांच की गई, डॉक्टर के मुताबिक आज उन्हें अस्पताल से छूट्टी दे दी गयी है और कल उन्हें ऑपरेशन के लिए लाया जाएगा ।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story