×

सपा नेता ने अखिलेश से पूछा- प्रदेश अध्यक्ष पद का हूं दावेदार, बताएं कैसे करूं आवेदन?

aman
By aman
Published on: 21 Sep 2017 4:00 PM GMT
सपा नेता ने अखिलेश से पूछा- प्रदेश अध्यक्ष पद का हूं दावेदार, बताएं कैसे करूं आवेदन?
X
सपा नेता ने अखिलेश से पूछा- प्रदेश अध्यक्ष पद का हूं दावेदार, बताएं कैसे करूं आवेदन?

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य इसराउल्ला सिद्दीकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करना चाहते हैं। पर उन्हें चुनाव कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसी वजह से उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग की है, ताकि वह उस पद के लिए अपना नामांकन पेश कर सकें।

सिद्दीकी का कहना है कि पार्टी में 20-25 साल से लोग लगे काम कर रहे हैं। पदाधिकारी या कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का इच्छुक भी होता है। पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित करना चाहिए। भले ही अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना जाए। उनका कहना है कि यदि प्रक्रिया से चुनाव नहीं होता है तो ऐसे ही विधानसभा और लोकसभा के भी चुनाव करा लिए जाएं।

ये भी पढ़ें ...लोहिया ट्रस्ट से हटाए गए रामगोपाल, मुलायम ने शिवपाल को बनाया सचिव

ये लिखा पत्र में

इसराउल्ला ने अखिलेश को लिखे पत्र में कहा है, कि 'सपा का प्रांतीय सम्मेलन 23 सितम्बर और राष्ट्रीय सम्मेलन 5 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इसमें पार्टी के संविधान में संशोधन करके राष्ट्रीय/प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष से पांच वर्ष करने का प्रस्ताव पारित किया जाना है। पर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है। संगठन का पदाधिकारी/कार्यकर्ता होने के नाते प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भाग लेना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें ...बागी बसपा नेताओं ने थामी साइकिल, अखिलेश बोले- DOOR OPEN

ये है प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया

राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी का चयन करेगा। इसी की देख रेख में चुनाव होगा। राज्य सम्मेलन के किसी सदस्य का नाम जिसे राज्य सम्मेलन के दस अन्य सदस्यों ने प्रस्तावित किया हो। वह प्रदेश अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बन सकता है। नाम वापसी के बाद यदि जरूरी हुआ तो अगले दिन मतदान कराया जाएगा। उसके तुरंत बाद मतगणना होगी और विजयी उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें ...UP में ब्यूरोक्रेसी के बुरे दिन शुरू, कई मामलों में लग रहा साख पर बट्टा

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story